क्राइम समाचार

दिखाया गया है 1,319 चीज़े में से 791-800 ।
करजा थानेदार पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप, आयोग में याचिका दायर
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के करजा थाना क्षेत्र में गाड़ी पार्किंग विवाद के बाद व्यवसायी राजेश कुमार त्रिपाठी के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब यह मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली और बिहार मानवाधिकार आयोग, पटना के समक्ष पहुंच चुका है। पीड़ित की ओर से मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस. के. झा ने आयोग में याचिका दाखिल कर दी है और मामले की पैरवी कर रहे हैं।   read more

सिवान : दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप
  • Post by Admin on Sep 09 2024

सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर छपरा गांव में सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोपालपुर निवासी लल्लू उर्फ तक्की के रूप में की गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, लल्लू घर से सिवान शहर के लिए रवाना हुआ था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया। जब तक्की ने अपनी जान बचाने के   read more

पटना में अपराधियों का तांडव, बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या
  • Post by Admin on Sep 09 2024

पटना : बिहार में अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कहीं न कहीं गोलीबारी, हत्या, छिनतई और अन्य जघन्य अपराधों की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के नजदीकी पटना सिटी का है, जहां सोमवार की अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के अनुसार, चौक शिकारपुर स्थित रामदेव सामुदायि   read more

महिला समेत दो महुआ शराब तस्कर गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 08 2024

लखीसराय : शनिवार की शाम से रविवार तक जिला उत्पाद पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और धरपकड़ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एक महिला समेत दो महुआ शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो शराबी भी पकड़े गए। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के कामता नगर पैन पर छापेमारी के दौरान गणेश चौधरी की पत्नी बौधी कुमारी को 1   read more

आभूषण दुकान के सेल्समैन की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी
  • Post by Admin on Sep 08 2024

मुजफ्फरपुर : साहेबगंज थाना क्षेत्र के बैधनाथपुर हाई स्कूल के पास एक आभूषण दुकान में काम करने वाले सेल्समैन की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बैधनाथपुर के करनाल निवासी कुशलेसर साह के 21 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई, जो अपने चाचा सुभाष प्रसाद की बस स्टैंड स्थित आभूषण दुकान में काम करता था। रविवार को विक्की क   read more

अधिवक्ता सुनिल ठाकुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
  • Post by Admin on Sep 07 2024

पूर्वी चंपारण (एस.के.पंकज) : पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण अधिवक्ता सुनील ठाकुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुजीत कुमार ने मोतिहारी सिविल कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-6 के न्यायालय में शनिवार को आत्म-समर्पण कर दिया. इस बावत जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिखर चौधरी ने कहा कि अधिवक्ता हत्याकांड के मामले में पु   read more

एक करोड़ की विदेशी शराब जब्त, कंटेनर से 994 कार्टन बरामद, दो गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 07 2024

मुजफ्फरपुर : जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर चौक के समीप पुलिस ने यूपी नंबर के एक कंटेनर से एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब (994 कार्टन) जब्त की है। यह कार्रवाई पटना सीआईडी की गुप्त सूचना पर की गई। पुलिस ने मौके से कंटेनर के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान राजस्थान के जलौर जिले के रहने वाले रमेश कुमार और गिरधारी जाट के रूप में हुई है। पुलिस और सीआईडी क   read more

मुजफ्फरपुर में दो कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी, हथियार और कारतूस बरामद
  • Post by Admin on Sep 07 2024

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से एक हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान पप्पू कुमार और पवन कुमार के रूप में हुई है। दोनों भाई हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों भाई किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। डीएसप   read more

दस रुपए की खातिर युवक को घोंपा चाकू, मौके पर ही हुई मौत
  • Post by Admin on Sep 07 2024

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मात्र दस रुपये के फटे नोट के लेन-देन को लेकर विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार देर शाम फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली चौक स्थित एक नाश्ता दुकान पर हुई। मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के फुलकाही गांव निवासी अजय राय के 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।   read more

प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या, इलाके में तनाव
  • Post by Admin on Sep 07 2024

मोतिहारी : जिला के मधुबन थाना क्षेत्र के जाटोलिया टोला में प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान नजमत आलम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नजमत का प्रेम प्रसंग गांव की ही एक लड़की से चल रहा था, जिसके चलते दोनों परिवारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले नजमत   read more