क्राइम समाचार
- Post by Admin on Sep 19 2026
लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी अप्रिय घटना को होने से रोक लिया है। दिनांक 19 सितंबर 2026 को पुलिस ने उच्च विद्यालय, बिहरौरा के समीप हथियार के साथ घूम रहे एक 19 वर्षीय युवक को रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। रामगढ़ चौक थाना पुलिस को उच्च विद्यालय बिहरौरा के मा read more
- Post by Admin on Sep 19 2026
लखीसराय : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने के लिए मद्य निषेध विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। इसी कड़ी में, मद्य निषेध थाना लखीसराय की पुलिस ने दिनांक 18 सितंबर 2026 को जिला के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के धंधे में संलिप्त एक तस्कर और शराब का सेवन करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानठread more
- Post by Admin on Sep 18 2026
लखीसराय : जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार श्रम विभाग की धावा दल टीम ने जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर बाल श्रम के विरुद्ध व्यापक सघन जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान रामगढ़चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट स्थित प्रेम मिष्ठान भंडार से दो बाल श्रमिकों को काम करते हुए पाया गया, जिन्हें तत्काल विमुक्त कराया गया। विमुक्त कराए गए बच्चों की उम्र करीब 10 वर्ष और 12 वर्ष पाई गई है read more
- Post by Admin on Sep 18 2026
लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। 17 सितंबर 2026 को चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत देशी व विदेशी शराब की भारी खेप, मोटरसाइकिलें बरामद की गईं और धंधेबाजों को दबोचा गया। पहली कार्रवाई किऊल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामेश्वरधाम मंदिर के समीप श्रृंगारपुर read more
- Post by Admin on Sep 18 2026
मुजफ्फरपुर : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर में बीती रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक टकराव में मर्चेंट नेवी के एक कर्मी को निशाना बनाकर गोली मार दी गई। गोली जांघ को चीरती हुई निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। जख्मी युवक की शिनाख्त इलाके के ट्रांसपोर्ट कारोबारी शैलेंद्र कुमार सिंह के ज्येष्ठ पुत्र अभिजीत कुमार सिंह उर्फ गोलू के तौर पर की गई है। आनन-फानन read more
- Post by Admin on Sep 18 2026
पटना : राजधानी के पटना सिविल कोर्ट को बारूद से उड़ाने की चेतावनी भरे ई-मेल ने प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज कर दी है। खबर फैलते ही सुरक्षा तंत्र फौरन एक्शन में आ गया और आनन-फानन में कोर्ट रूम से लेकर पूरे प्रांगण तक आमजन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चप्पे-चप्पे पर पहरा बिठाकर प्रवेश द्वारों को सील कर दिया गया है। मेन गेट पर तैनात पीरबहोर थाना पुलिस के अनुसार, सुबह ई-मेल के मठread more
- Post by Admin on Sep 16 2026
लखीसराय : मद्य निषेध थाना की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान लखीसराय और कजरा थाना क्षेत्रों के चार स्थानों से कुल 20.700 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। शराब बेचने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मद्य निषेध थाना के 15 सितंबर 2026 के छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार पहली कार्रवाई लखीसराय थाना क्षेत्र के कुरौता read more
- Post by Admin on Sep 15 2026
लखीसराय : जिले में मद्य निषेध थाना की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चानन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 6 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। मद्य निषेध थाना की ओर से 14 सितंबर 2026 को जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार कार्रवाई चानन थाना क्षेत्र के नगरदाड़ टांड़ स्थित वार्ड नंबर-02 में की गई। छापेमारी के दौर read more
- Post by Admin on Sep 14 2026
लखीसराय : यात्रियों के सामान की चोरी पर रोक लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत सोमवार को किऊल-हथिदह रेलखंड पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक काले रंग का हैंडबैग, 73 हजार रुपए नकद और तीन महंगे मोबाइल बरामद किए गए। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 2.73 लाख रुपए बताई गई है। read more
- Post by Admin on Sep 12 2026
लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 8.250 लीटर विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। मद्य निषेध थाना की ओर से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, पहली कार्रवाई लखीसराय थाना क्षेत्र में उत्पाद थाना के समीप की गई। यहां मुसॠread more