क्राइम समाचार

दिखाया गया है 1,165 चीज़े में से 1,091-1,100 ।
समुद्री लुटेरों का खौफ : लग्जरी क्रूज में लूट, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
  • Post by Admin on Jan 24 2023

दक्षिण 24 परगना : दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप के लॉट नंबर आठ और कचुबेरिया के बीच मुरीगंगा नदी में एक लग्जरी क्रूज में लूट की वारदात के 36 घंटे गुजरने के बाद भी अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला सका है। गत रविवार को आरवी कलवा पांडवा नामक एक लग्जरी क्रूज को बदमाशों ने बीच नदी में लूट लिया था। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन न तो किसी को गिरफ्तार कर पाई और ना ही लूटे   read more

चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, उड़ाए हजारों के सामान
  • Post by Admin on Jan 24 2023

बेगूसराय : बेगूसराय में आमजन ही नहीं, भगवान भी लगातार अपराधियों के निशाने पर हैं। बीते रात भी छौड़ाही सहायक थाना क्षेत्र के मालपुर पंचायत के सैदपुर और श्यामपुर गांव के बीच स्थित सार्वजनिक महादेव मंदिर और बजरंगबली मंदिर से चोरों ने हजारों रूपये मूल्य की सामाग्री चोरी कर ली। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह में मंदिर परिसर से लेकर दोनों ओर   read more

इटावा : विधवा महिला कर्मचारी ने अवर अभियंता पर लगाया छेड़खानी का आरोप
  • Post by Admin on Jan 24 2023

इटावा : जनपद में नलकूप विभाग में तैनात अवर अभियंता पर चतुर्थ श्रेणी की विधवा महिला कर्मचारी ने कमरे में बंदकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला कर्मी ने एसएसपी को मंगलवार को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी अवर अभियंता के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की मांग की है। पीड़ित महिला कर्मचारी ने बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद उसे उनकी जगह नलकूप विभाग में मृतक आश्रित के तौर प   read more

नवादा : छापेमारी करने गई पुलिस पर पथराव, जमादार सहित दो घायल
  • Post by Admin on Jan 23 2023

नवादा : नवादा जिले के गोविंदपुर थाने के सरकंडा गांव में रविवार की देर रात्रि अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिससे रामसेवक मिश्रा नामक जमादार सहित दो घायल हो गए। हमलावरों ने शराब के साथ गिरफ्तार शकिंदर राम को भी छुड़ा लिया। सोमवार को पुलिस ने गांव पर धावा बोल कर दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटनास्   read more

कानपुर : कुख्यात विकास दुबे के सीज मकान में चोरी
  • Post by Admin on Jan 23 2023

लखनऊ : बिकरु कांड का मुख्य आरोपी रहे विकास दुबे के राजधानी में स्थित सीज मकान में चोर चोरी करने पहुंचे। आवाज सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे तो चोर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कानपुर वाले विकास दुबे का एक मकान कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित इन्द्रलोक कॉलोनी में है। प्रांरभिक जानकारी के अनुसार, यहां पर उसके भैया और भाभी रहते थे। बिकरु कांड के बाद जहा   read more

मोतिहारी : पुलिस ने 24 घंटे के दौरान कई कांड का किया उद्भेदन, 102 गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 23 2023

मोतिहारी : पुलिस अधीक्षक (एसपी) कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 102 लोगो को गिरफ्तार किया है। वहीं मद्य निषेध अभियान के तहत 90 लीटर शराब की जब्ती के साथ तकरीबन एक हजार लीटर अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया गया है। जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के नकरदेई, पचपकडी, रामगढ़वा, संग्रामपुर और भेलाही   read more

सेना के नकली जवान बने चार व्यक्ति गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 23 2023

कामरूप : कामरूप (ग्रामीण) जिला के रंगिया पुलिस ने सेना के नकली जवान बने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि स्वयं को सेना का जवान बताकर चार लोग इलाके में घूम रहे थे। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम ने अभियान चलाकर चारों को पकड़ा। पकड़े गए फर्जी सेना के जवानों की पहचान नवीन कुमार, जीवन, सारजीत और मनु शर्मा के रूप में की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपित हरि   read more

दवाई के नाम पर दारू ले जा रहा कंटेनर जब्त, चालक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jan 21 2023

पाली : पाली के ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने शनिवार अलसुबह पांच बजे शराब की 881 पेटियों से भरा कंटेनर जब्त किया है। जिसमें पंजाब निर्मित करीब 80-85 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह सांदू ने बताया कि मुखबिर ने सिपाही रामनिवास जाट और ज   read more

शिक्षक कर रहे बेरोजगारों का शिकार, नौकरी के नाम पर ठगे लाखों
  • Post by Admin on Jan 21 2023

जलपाईगुड़ी : शिक्षक की नौकरी दिलवाने के नाम पर कथित तौर पर रूपये लेने के आरोप में एक बार फिर सिलीगुड़ी से एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शिक्षक का नाम पंकज बर्मन है। वह सिलीगुड़ी के बर्दकांत स्कूल में संस्कृत विभाग के शिक्षक है। शिक्षक को न्यू जलपाईगुड़ी थाना के आमबाड़ी चौकी की पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि बंगाल में शिक्षक भर्ती भ   read more

बेरोजगारी का आलम : नौकरी के नाम पर गवाएं लाखों रूपए
  • Post by Admin on Jan 21 2023

जोधपुर : शहर के एक व्यक्त्ति के पुत्र को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। ना तो नौकरी पर लगवाया और ना ही अब रकम लौटा रहे है। पीडि़त ने अब शास्त्रीनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ तफ्तीश आरंभ की है। पुलिस ने बताया कि झालामंड निवासी पप्पूदास पुत्र माधुदास वैष्णव ने र   read more