रायपुर : तेलीबांधा पुलिस ने सुभाषनगर में दबिश देकर गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुभाषनगर में दबिश देकर आरोपी विक्की देशमुख 25 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 13 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।