रायपुर : राजेन्द्र नगर एवं डीडीनगर पुलिस ने जुआरियों और सटोरियों केे खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ताशपत्ती, सट्टा-पट्टी सहित नकदी 32480 रुपए जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हीमालयन हाईट के पीछे शमशान घाट में दबिश देकर आरोपी रूपेन्द्र कुमार साहू 33 वर्ष, छोटे लाल साहू 40 वर्ष सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लोगों के पास से ताशपत्ती सहित नकदी 30820 रुपए जब्त किया है। वहीं डीडीनगर पुलिस ने विकाश विहार कालोनी कृष्णा अपार्टमेंट में आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते आरोपी अनिल आहूजा 48 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से एक मोबाइल, सट्टा-पट्टी व नकदी 1660 रुपए जब्त किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।