देश समाचार

दिखाया गया है 1,152 चीज़े में से 321-330 ।
पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन, भारत की सेमीकंडक्टर क्षमता को मिलेगा नया आयाम
  • Post by Admin on Aug 23 2025

नई दिल्ली : भारत की सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई दिल्ली के यशोभूमि में 2 से 4 सितंबर तक देश की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रदर्शनी 'सेमीकॉन इंडिया 2025' का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं करेंगे। तीन दिवसीय इस वैश्विक आयोजन में 33 देशों के प्रतिनिधि, 50 से अधिक ग्लो   read more

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बोले राहुल गांधी– आवारा कुत्तों पर फैसला करुणा और जन सुरक्षा के बीच संतुलन
  • Post by Admin on Aug 22 2025

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों पर दिए गए नए आदेश का कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्वागत किया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि अब वैक्सीनेशन के बाद ही कुत्तों को उनके मूल इलाकों में छोड़ा जाएगा, जबकि रेबीज पीड़ित और आक्रामक कुत्तों को सड़कों पर छोड़ने की इजाजत नहीं होगी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं सुप्रीम कोर्ट के इस   read more

सुप्रीम फैसला : वैक्सीनेशन के बाद मूल इलाकों में छोड़े जाएंगे कुत्ते, सार्वजनिक जगहों पर फीडिंग पर रोक
  • Post by Admin on Aug 22 2025

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर देशभर में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अब वैक्सीनेशन के बाद ही कुत्तों को उनके मूल इलाकों में छोड़ा जाएगा। हालांकि, रेबीज से पीड़ित या अत्यधिक आक्रामक कुत्तों को छोड़े जाने की इजाजत नहीं होगी। कोर्ट ने सड़कों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके बजाय नगर निगमों को निर्देश दिया गय   read more

यूक्रेन युद्ध पर शांति बहाली और एआई समिट को लेकर पीएम मोदी-मैक्रों में सहमति
  • Post by Admin on Aug 21 2025

नई दिल्ली : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई टेलीफोन वार्ता की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। खास बात यह रही कि मैक्रों ने हिंदी में पोस्ट कर बातचीत के अहम बिंदुओं को उजागर किया। मैक्रों ने कहा कि पीएम मोदी से यूक्रेन युद्ध को लेकर शांतिपूर्ण समाधान और यूरोप-यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी के साथ स्थायी शांति के प्रयासों पर चर्   read more

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की फोन पर चर्चा, वैश्विक संकटों के समाधान पर चर्चा
  • Post by Admin on Aug 21 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को टेलीफोन पर बातचीत कर द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट और गाजा की स्थिति पर गहन चर्चा की। राष्ट्रपति मैक्रों ने वॉशिंगटन में हाल ही में हुई अंतरराष्ट्रीय बैठकों का अनुभव साझ   read more

फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका का तीन दिवसीय भारत दौरा, पीएम मोदी संग करेंगे अहम वार्ता
  • Post by Admin on Aug 21 2025

नई दिल्ली : फिजी गणराज्य के प्रधानमंत्री सितिवेनी लिगामामाडा राबुका 24 से 26 अगस्त तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह दौरा उनके वर्तमान कार्यकाल का पहला भारत दौरा है। प्रधानमंत्री राबुका के साथ उनकी पत्नी सुलेटी राबुका, फिजी के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा मंत्री रतु एटोनियो लालाबालावु और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। 25 अगस्त को प्रधानमंत्री राबुका नई दिल्ली   read more

भारत पर टैरिफ लगाना अमेरिका के लिए रणनीतिक भूल : निक्की हेली
  • Post by Admin on Aug 21 2025

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले को लेकर रिपब्लिकन पार्टी की वरिष्ठ नेता और दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने कड़ा विरोध जताया है। हेली ने अपने ताजा लेख में ट्रंप की इस नीति को ‘काउंटर प्रोडक्टिव’ बताते हुए कहा कि इससे न केवल भारत-अमेरिका के दशकों पुराने रिश्तों पर असर पड़ेगा, बल्कि अमेरिका   read more

आवारा कुत्तों से जुड़ी नई अर्जी की जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
  • Post by Admin on Aug 21 2025

नई दिल्ली : दिल्ली में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर दायर एक नई अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। यह अर्जी आवारा कुत्तों को उठाने को लेकर एमसीडी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के खिलाफ दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने इस मामले में कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की। वकील का कहना था कि एमसीडी ने बिना सुप्रीम कोर्ट के आदेश का   read more

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, मिलेगा जेड श्रेणी का सीआरपीएफ कवर
  • Post by Admin on Aug 21 2025

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हाल ही में हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा को और मजबूत करते हुए उन्हें जेड श्रेणी का सीआरपीएफ सिक्योरिटी कवर देने का निर्णय किया है। अब मुख्यमंत्री के आवास और उनके साथ चलने वाले काफिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रशिक्षित जवान तैनात रहेंगे   read more

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी समेत नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की
  • Post by Admin on Aug 20 2025

नई दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, विपक्षी नेताओं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, “आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें मेरी श्रद्धांज   read more