देश समाचार
- Post by Admin on Jan 31 2023
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से पहली बार संबोधित करते हुए देश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति, समावेशी विकास और विश्व पटल पर भारत की बढ़ती साख का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत आंतरिक चुनौतियों के साथ ही वैश्विक चिंताओं के समाधान का भी प्रयास कर रहा है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने संसद के केन्द्रीय कक्ष read more
- Post by Admin on Jan 30 2023
ऋषिकेश: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सीमावर्ती जोशीमठ क्षेत्र में आई आपदा को प्रदेश में सक्रिय देश विरोधी माओवादी जैसे संगठन मुद्दा बनाकर हमारी विश्वविख्यात बद्रीनाथ धाम यात्रा को प्रभावित करने का कार्य कर रहे हैं लेकिन सरकार जोशीमठ आपदा के मुद्दे को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आपदा प्रभावितों के विस्थापन औठread more
- Post by Admin on Jan 30 2023
गोपेश्वर: उत्तराखंड के उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने से जहां मौसम सुहाना हो गया है वहीं दूसरी तरफ जोशीमठ ब्लॉक के मलारी गांव के पास कुंती नाले में प्रदेश के उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो भारत-चीन सीमा के समीप स्थित जोशीमठ ब्लॉक के मलारी गांव से आया है, जिसमें सुबह लगभग सात बजे हिमस्खलन होता दिख रहा है, फिलहाल read more
- Post by Admin on Jan 30 2023
गुप्तकाशी: उत्तराखंड स्थित केदार घाटी की दिव्या अग्रवाल ने उत्तरकाशी के सांकरी-केदार कांठा की चोटी पर तिरंगा फहराने में कामयाबी हासिल की है। इस चाेटी को फतह के लिए दिव्या ने 12 किमी पैदल ट्रैक को पार करके 12 हजार 500 फीट की दूरी तय की। उन्होंने अपनी इस कामयाबी से जिला, प्रदेश ही नही देश का भी दुनिया में नाम रोशन कर दिया है। दिव्या की इस कामयाबी पर उसके माता–पिता और केदार घाटी का ठread more
- Post by Admin on Jan 30 2023
नई दिल्ली: कृतज्ञ राष्ट्र ने महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें भावपूर्ण याद किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुबह ट्वीट कियठread more
- Post by Admin on Jan 29 2023
नई दिल्ली: टेरर फंडिंग केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली की एक कोर्ट के आदेश पर रविवार को श्रीनगर के राजबाग स्थित अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के कार्यालय को कुर्क कर दिया है। इस बाबत एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी एनआईए की टीम रविवार की सुबह हुर्रियत के दफ्तर पहुंची और उनके दफ्तर के परिसर की बाहरी दीवार पर कुर्की का नोटिस चिपका दिया। नोà read more
- Post by Admin on Jan 28 2023
नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना ने शनिवार को सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुए सुखोई-30 और मिराज-2000 के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन हवा में टकराने के बाद एक विमान का मलबा मध्य प्रदेश के मुरैना तो दूसरे का मलबा राजस्थान के भरतपुर में गिरा है। सुखोई विमान के दोनों पायलट घायल हुए हैं, जबकि राजस्थान में गिरे मिराज विमान कठread more
- Post by Admin on Jan 28 2023
शिमला: हिमाचल प्रदेश में फट्टे गुब्बारे के साथ पाकिस्तानी नोट मिलने से पुलिस व खुफिया एजेंसियों के होश उड़ गए हैं। 10 रुपये का पाकिस्तानी नोट गुब्बारे के साथ खेत में पड़ा मिला। नोट बरामद होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। ये मामला जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के ननखड़ी में सामने आया है। यहां के टिक्करी गांव में एक खेत में गुब्बारे के साथ पाकिस्तान के दस रुपये का एक ठread more
- Post by Admin on Jan 28 2023
मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के मुरैना के पास शनिवार को सुबह वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज 2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राहत बचाव दल ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे हटाकर खोज और बचा read more
- Post by Admin on Jan 27 2023
नई दिल्ली: अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने जांच की मांग की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड जैसे संस्थान करें ताकि सच सामने आ सके। रमेश read more