देश समाचार

दिखाया गया है 1,114 चीज़े में से 1,011-1,020 ।
देश के बाल नायकों से प्रधानमंत्री करेंगे मुलाकात
  • Post by Admin on Jan 24 2023

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' विजेताओं से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात शाम चार बजे प्रधानमंत्री के सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग में होनी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी देश के बाल नायकों से बातचीत करेंगे। इस साल 11 बच्चे इस पुरस्कार के विजेता हैं। यह गौरव हासिल करने वालों में 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के छह   read more

हिंसा नहीं बहुलता को बढ़ावा देता है हिंदू समाज : प्रो. राकेश सिन्हा
  • Post by Admin on Jan 24 2023

बेगूसराय : राष्ट्रवादी विचारक और राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा है कि हिन्दू समाज ने हमेशा बहुलता और प्रयोग धर्मिता को बढ़ावा दिया है। जबकि बाहर से आयातित होने वाले धर्म ने हमेशा हिंसा और टकराव की है। जिनको बागेश्वर धाम पर संदेह है, वह वहां जाकर परीक्षा करें, घर बैठकर बातें नहीं करें। प्रो. सिन्हा ने कहा कि दुनिया में दो प्रकार के धर्म और संप्रदाय की पद्धति बनी।   read more

प्रधानमंत्री ने देशभर से चयनित युवाओं से की बातचीत
  • Post by Admin on Jan 24 2023

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अपने नेता को जानें’ कार्यक्रम के तहत देशभर से चयनित 80 युवाओं के साथ बातचीत को जीवंत करार दिया है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को बातचीत का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया- “देशभर के युवाओं के एक समूह के साथ जीवंत बातचीत की, जो ‘अपने नेता को जानें’ कार्यक्रम का हिस्सा थे। यहां इस कार्यक्रम के मुख्य अंश हैं।” प्रधानमंत   read more

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की दी बधाई
  • Post by Admin on Jan 24 2023

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की जनता को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिव   read more

देश के कुछ हिस्सों में बरसात और बर्फबारी का पूर्वानुमान
  • Post by Admin on Jan 24 2023

नई दिल्ली : पिछले 48 घंटे में उत्तर भारत के लोगों को कड़ाके की ठंड से मामूली राहत मिली है। आज (मंगलवार) से मौसम बदल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और कुछ राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 24, 25 और 26 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की वर्षा ह   read more

जर्मनी के राजदूत ने मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट
  • Post by Admin on Jan 23 2023

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को उनके सरकारी आवास पर भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भारत और जर्मनी के बीच मजबूत आर्थिक संबंधों की चर्चा करते हुए उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश में जर्मन राजदूत का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 से अधिक वर्षों के व्यापारिक इतिहा   read more

तवांग झड़प के 43 दिन बाद एलएसी पहुंचे सेनाध्यक्ष, भारतीय चौकियों का किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Jan 23 2023

नई दिल्ली : सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीन के सैनिकों से झड़प के 43 दिन बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पहुंचे। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में एलएसी के साथ इकाइयों और संरचनाओं का दौरा किया। इस दौरान और उन्हें परिचालन तैयारियों और सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। थल सेना प्रमुख ने पैनी चौकसी बनाए रखने के लिए सैनिकों को सराहा और   read more

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर हाई अलर्ट पर हैं बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर
  • Post by Admin on Jan 23 2023

जैसलमेर : गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्र विरोधी तत्वों के किसी भी नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए बाड़मेर से लगती सीमा पर बार्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) गुजरात फ्रंटियर हाई अलर्ट पर हैं। साथ ही सीमा पर ‘ऑप्स अलर्ट‘ अभ्यास भी किया जा रहा है। दरअसल, बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर की ओर से गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 21 जनवरी से 28 जनवरी तक सात दिवसीय ‘ऑप्स अलर्ट अभ्यास‘ भार   read more

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही की अनुमति, मुगल रोड बंद
  • Post by Admin on Jan 23 2023

जम्मू : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर सोमवार सुबह से छोटे वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई है। भारी वाहनों को हल्के वाहनों के गुजरने के बाद रवाना किया जाएगा। सभी छोटे और बड़े वाहनों के निकलने के बाद ही सुरक्षाबलों के वाहनों को जाने की इजाजत दी जाएगी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को दोनों ओर से हल्के यात्री व निजी वाहनों के गुजरने के बाद भ   read more

केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पहुंचे जबलपुर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
  • Post by Admin on Jan 23 2023

जबलपुर : केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज (सोमवार) सुबह जबलपुर पहुंच रहे हैं। वो यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केन्द्रीय मंत्री ठाकुर सुबह 9:20 बजे नई दिल्ली से वायुयान से प्रस्थान कर स्थानीय डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सिविल लाइन स्थित होटल नर्मदा जैक्शन और कटंगा स्थित आकाशवाणी केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। ठाकुर सुबह 11.00 बज   read more