देश के लोकप्रिय मेंस वियर ब्रांड ‘Killer’ का मुजफ्फरपुर में मास्टर फ्रेंचाइजी शोरूम शुरू

  • Post By Admin on Jul 02 2026
देश के लोकप्रिय मेंस वियर ब्रांड ‘Killer’ का मुजफ्फरपुर में मास्टर फ्रेंचाइजी शोरूम शुरू

मुजफ्फरपुर : देश के प्रतिष्ठित कैजुअल मेंस वियर ब्रांड ‘किलर’ ने मुजफ्फरपुर में अपने पहले मास्टर फ्रेंचाइजी शोरूम की शुरुआत कर शहर के फैशन बाजार में नई पहचान बनाई है। मोतीझील स्थित इस भव्य शोरूम का उद्घाटन नगर विधायक रंजन कुमार और जदयू के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक, व्यवसायी और फैशन प्रेमी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि मुजफ्फरपुर तेजी से स्मार्ट सिटी और प्रमुख व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ब्रांडों की मौजूदगी से शहर के उपभोक्ताओं को बड़े महानगरों जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों को बेहतर और ट्रेंडी मेंस वियर की खरीदारी के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शोरूम प्रबंधन के अनुसार यह बिहार में किलर ब्रांड का 120वां तथा मुजफ्फरपुर जिले का आठवां आउटलेट है। वहीं, मोतीझील स्थित यह शोरूम शहर का पहला मास्टर फ्रेंचाइजी आउटलेट है, जहां ग्राहकों को ब्रांड के नवीनतम और सबसे बड़े कलेक्शन की पूरी रेंज उपलब्ध होगी। प्रबंधन ने बताया कि युवाओं की पसंद और बदलते फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए शोरूम में प्रीमियम गुणवत्ता वाले कैजुअल और डेनिम परिधानों का विशेष संग्रह रखा गया है। यहां पुरुषों के लिए जींस, शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउजर, पैंट्स सहित कैजुअल वियर की पूरी रेंज आकर्षक और किफायती कीमतों पर उपलब्ध है।

इस अवसर पर शोरूम के प्रोपराइटर चंद्रभूषण प्रसाद, आलोक कुमार और अमित कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में कंपनी के एरिया मैनेजर सोनू कुमार, वीएम रवि उपाध्याय सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं। शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट की भी घोषणा की गई है। इसके तहत एक उत्पाद की खरीदारी पर 30 प्रतिशत, दो उत्पादों की खरीदारी पर 40 प्रतिशत तथा तीन उत्पादों की खरीदारी पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।