ब्रेकिंग समाचार

दिखाया गया है 1,206 चीज़े में से 291-300 ।
यहां बनेगा बिहार का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क, जगी रोजगार के अवसरों की उम्मीद
  • Post by Admin on Feb 22 2025

वैशाली : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान वैशाली जिले को इंडस्ट्रियल पार्क का तोहफा दिया था, जिसका कार्य अब गति पकड़ चुका है। यह इंडस्ट्रियल पार्क बिहार माला परियोजना के तहत आमस-दरभंगा सिक्स लेन पर 1243 एकड़ में बनेगा। यह पार्क जंदाहा, राजापाकर और महुआ प्रखंड क्षेत्रों में स्थित होगा, जिससे वैशाली और आसपास के इलाकों में व्यापक विकास की उम्मीद जताई जा रह   read more

उदित नारायण के खिलाफ याचिका दाखिल, पहली पत्नी को अधिकार देने की उठी मांग
  • Post by Admin on Feb 22 2025

मुजफ्फरपुर : बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका उनकी पहली पत्नी रंजना झा के अधिकारों की रक्षा और दूसरी शादी को लेकर दाखिल की गई है। प्रसिद्ध गाने ‘पहला नशा’ और ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’ जैसे हिट गानों के गायकों में शामिल उदित नारायण की पहली शादी 1984 में बिहार की रंजना झा से हुई थी। इसके बा   read more

कैच छोड़ने के बाद कप्तान रोहित शर्मा का प्रायश्चित, बोले मैं उसे डिनर पर ले जाऊंगा
  • Post by Admin on Feb 21 2025

नई दिल्ली : भारत ने 20 फरवरी को बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार आगाज किया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। हालांकि, इस मैच के दौरान एक खास पल आया जब कप्तान रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल की गेंद पर एक आसान कैच छोड़ दिया। यदि रोहित यह कैच पकड़ लेते तो अक्षर पटेल को हैट्रिक मिल जाती, लेकिन उनका कैच छूट गया और पटेल का हैट्रिक का   read more

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक, कोर्ट में बताई अलग होने की वजह
  • Post by Admin on Feb 21 2025

मुंबई : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक अब आधिकारिक हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से मुंबई के फैमिली कोर्ट में अपने तलाक की प्रक्रिया पूरी की। कोर्ट में सुनवाई के दौरान, दोनों ने यह खुलासा किया कि वे पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे और अब वे एक-दूसरे से कानूनी रूप से अलग हो रहे हैं। आज, तलाक की अंतिम सुनवाई के दौरान, जज ने चहल और धनश्री को काउं   read more

कुंभ स्नान के लिए बेटे ने मां को घर में किया बंद, भूख से तड़पती मां ने खाई प्लास्टिक
  • Post by Admin on Feb 20 2025

रामगढ़ : जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी बीमार मां को घर में बंद कर दिया और पत्नी-बच्चों के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान करने चला गया। तीन दिनों तक घर में बंद रही बूढ़ी महिला भूख से तड़पते हुए अंत में प्लास्टिक खाने की कोशिश करने लगी। जब पड़ोसियों ने घर का ताला तोड़ा और वहां का दृश्य देखा तो चौंक गए और बूढ़ी महिला की मदद की। पूरा मामला   read more

Apple ने लॉन्च किया सस्ता iPhone 16e, अफोर्डेबल दाम में दमदार फीचर्स
  • Post by Admin on Feb 20 2025

नई दिल्ली : Apple ने अपने iPhone 16 लाइनअप में एक नया और सस्ता iPhone मॉडल iPhone 16e लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स को बड़ा सरप्राइज मिला है। लंबे वक्त से iPhone SE4 की उम्मीद थी, लेकिन कंपनी ने iPhone 16e को पेश कर दिया है, जो अब तक का सबसे किफायती और दमदार ऑप्शन बनकर सामने आया है। इसमें iPhone 16 सीरीज के सभी प्रमुख फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इसकी कीमत काफी किफायती रखी गई है। तो आइए जानते हैं इस नए iPhone के बारे में विस्तार से   read more

महाकुंभ में स्नान के बाद कपड़े बदलती महिलाओं के वीडियो पोस्ट कर रही युवती पर केस दर्ज
  • Post by Admin on Feb 20 2025

प्रयागराज : महाकुंभ मेले से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें यह सामने आया कि महाकुंभ में स्नान कर रही और कपड़े बदल रही महिलाओं के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं। इस मामले में अब पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं और जांच शुरू कर दी है। यह घटना न केवल महिलाओं की निजता और गरिमा का उल्लंघन है, बल्कि इससे बड़ा सियासी हंगामा भी मच गया है। पुलिस ने इं   read more

दिल्ली CM शपथग्रहण : केजरीवाल और आतिशी के साथ अन्य को न्योता, छंट गए सिसोदिया
  • Post by Admin on Feb 20 2025

नई दिल्ली : दिल्ली में बीजेपी द्वारा नई सरकार के शपथग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं। 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने के बाद, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शपथग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण भेजने का कार्य शुरू कर दिया है। इस आयोजन में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी को भी न्योता भेजा गया है। शपथग्रहण समारोह के आयोजन के दौरान,   read more

रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, भाजपा ने युवा और साफ छवि को दी प्राथमिकता
  • Post by Admin on Feb 19 2025

नई दिल्ली: तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने युवा, साफ छवि और संगठन में मजबूत पकड़ को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी हमेशा समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे लाने की रणनीति अपनाती रही है और इस बार भी वही देखने को म   read more

ट्रंप सरकार ने अमेरिका से 14 लाख पंजाबियों को डिपोर्ट करने की बनाई योजना
  • Post by Admin on Feb 19 2025

अमेरिका में कई वर्षों से रह रहे लाखों भारतीयों का भविष्य अब संकट में आ गया है। ट्रंप प्रशासन ने अब तक 332 अवैध प्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट किया है, जिनमें से सबसे ज्यादा 128 पंजाब के लोग थे। अब, 35 लाख भारतीयों के खिलाफ डिपोर्टेशन की प्रक्रिया तेज हो सकती है, जिसमें 14 लाख पंजाबियों पर सीधी तलवार लटक रही है। इमिग्रेशन जजों की बर्खास्तगी से बढ़ी चिंताएं अमेरिकी राष्ट्रपति डो   read more