विदेश समाचार
- Post by Admin on Feb 21 2023
अंकारा : तुर्किये-सीरिया में एक बार फिर सोमवार को शक्तिशाली भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। भूकंप तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में जमीन पर दो किलोमीटर (1.2 मील) की गहराई में आया। यूरोपीय भू-मध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र ने कहा है कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 रही। इससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और तीन लोगों की मौत हुई है। भूकंप के झटके लेबनान और मिस्र में भी महसूस किए गए। read more
- Post by Admin on Feb 21 2023
भूकंप के झटके मिस्र और लेबनान में भी महसूस किये गए तुर्किये-सीरिया बॉर्डर क्षेत्र से दो किमी. की गहराई में था केंद्र अंकारा: तुर्किये-सीरिया में 6 फरवरी को आये विनाशकारी भूकंप के बाद एक बार फिर सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र तुर्किये-सीरिया बॉर्डर क्षेत्र से दो किमी. (1.2 मील) की गहराई में आया है। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय क read more
- Post by Admin on Feb 20 2023
काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री और सीपीएन (एमसी) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ राष्ट्रपति पद के लिए नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए लगभग तैयार हैं। अगर प्रधानमंत्री प्रचंड नेपाली कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करते हैं तो सत्ता गठबंधन टूट जाएगा। रविवार शाम को हुई बैठक में राष्ट्रपति पद पर सहमति बनी और सोमवार शाम को होने वाली बैठक में सीपीएन (एमसी read more
- Post by Admin on Feb 20 2023
वाशिंगटन : अमेरिकी आसमान पर एक बार फिर विशालकाय जासूसी गुब्बारा देखा गया है। अमेरिकी सेना के साथ उड्डयन विभाग को भी सतर्क कर दिया गया है, क्योंकि यह गुब्बारा तमाम विमान सेवाओं को भी खतरे में डाल रहा है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका के हवाई राज्य के होनुलुलु के पूर्वी क्षेत्र में एक गुब्बारा देखा गया है। जमीन से 40 हजार से 50 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे इस गुब्बारे को बीते द read more
- Post by Admin on Feb 20 2023
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने रविवार को पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा विधानसभाओं के चुनाव तारीखों पर विचार-विमर्श के लिए राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी के साथ बैठक करने से इनकार कर दिया। आयोग ने इसकी वजह बताई कि यह मामला विचाराधीन है। यह रिपोर्ट पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डान ने आज (सोमवार) अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है। डान की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग ने इस संबंध read more
- Post by Admin on Feb 20 2023
अदीस अबाबा : अफ्रीकी यूनियन ने इजराइल का प्रेक्षक दर्जा छीन लिया है। इसके साथ ही अफ्रीकी यूनियन के सम्मेलन से इजराइली राजदूत व प्रतिनिधिमंडल को बहार निकाल दिया गया। इजराइल ने ईरान पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अल्जीरिया और दक्षिण अफ्रीका की मदद से उसका प्रेक्षक दर्जा छीना गया। वर्ष 2021 में अफ्रीकी यूनियन ने इजराइल को प्रेक्षक का दर्जा दिया था। उस समय भी प्र read more
- Post by Admin on Feb 20 2023
वाशिंगटन/ सियोल/ प्योंग्यांग : अमेरिका व दक्षिण कोरिया की जुगलबंदी उत्तर कोरिया को बर्दाश्त नहीं हो रही है। यही कारण है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दो और बैलेस्टिक मिसाइल दाग दी हैं। दक्षिण कोरिया की सेना इस समय अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही है। उत्तर कोरिया इस सैन्य साझेदारी का विरोध कर रहा है। दक्षिण कोरिय read more
- Post by Admin on Feb 20 2023
ब्राजिलिया : ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन का कहर जानलेवा साबित हो रहा है। इस कारण 24 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक प्रभावित राज्य साओ पाउलो को सार्वजनिक आपदाग्रस्त घोषित कर दिया गया है। साथ ही दो प्रमुख शहरों ने अपने वार्षिक कार्निवल को रद करने का ऐलान किया है। देश के कई शहरों में बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ब्राजील का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज read more
- Post by Admin on Feb 17 2023
नांदी (फिजी): भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि विश्व हिंदी सम्मेलन भविष्य में हिंदी का महाकुंभ बनेगा। साथ ही हिंदी को विश्व भाषा बनाने के पुण्य संकल्प में जुटे हिंदी प्रेमियों को महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराएगा। यह बात उन्होंने यहां आयोजित तीन दिवसीय 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन के समापन समारोह में कही। जयशंकर ने कहा कि हिंदी को विश्व भाषा बनाने का लक्ष्य प्राप read more
- Post by Admin on Feb 17 2023
अंकारा/दमिश्क: तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41,000 से अधिक हो गई। प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे दोनों देशों में मानवीय संकट बढ़ गया है। अधिकारियों और चिकित्सकों ने कहा है कि 6 फरवरी को आए महाविनाशकारी भूकंप से तुर्किये में 38,044 लोग और सीरिया में 3,688 लोग मारे गए हैं। दोनों देशों में मृतकों की संख्या कुल मिलाकर 41,732 हो गई है। मलबे की तलाशी जारी है और यह संख read more