राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,189 चीज़े में से 881-890 ।
कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का निधन, पति पराग त्यागी समेत चार के बयान दर्ज
  • Post by Admin on Jun 28 2025

मुंबई : 'कांटा लगा' फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से बॉलीवुड और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। 42 वर्षीय अभिनेत्री की मौत शुक्रवार देर रात हुई, जिसके बाद जुहू पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट से होना बताया गया, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम र   read more

मुजफ्फरपुर के भगवानपुर में होटल सुगंध इन का पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने किया उद्घाटन
  • Post by Admin on Jun 27 2025

मुजफ्फरपुर : जिले के भगवानपुर क्षेत्र में आज एक भव्य समारोह के बीच ‘होटल सुगंध इन’ का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा समेत कई समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। समारोह में अतिथियों ने सामूहिक रूप से फीता काटकर होटल का शुभारंभ किया। होटल निदेशक सुगंध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस होटल में 36 कमरे, दो   read more

नल-जल योजना में लापरवाही से परेशान गरीब, पूर्व मंत्री ने की डीएम से त्वरित कार्यवाही की मांग
  • Post by Admin on Jun 27 2025

मुजफ्फरपुर : राज्य की महत्वाकांक्षी हर घर नल-जल योजना की बदहाल स्थिति को लेकर मड़वन प्रखंड में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। शुक्रवार को पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. अजीत कुमार ने मखदुमपुर कोदरिया, खलीलपुर नोनिया टोला, खलीलपुर मठ टोला और बोड़बारा गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियो   read more

रामेश्वर महाविद्यालय के शंभु मोहन प्रसाद और सोनू सरकार बने राष्ट्रीय सेवा योजना की सलाहकार समिति के सदस्य
  • Post by Admin on Jun 27 2025

मुजफ्फरपुर : शहर के लिए गर्व का क्षण तब आया जब रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर से जुड़े शंभु मोहन प्रसाद और सोनू सरकार को भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ब्रह्मचारी व्यास नंदन ने उन्हें औपचारिक रूप से मनोनयन पत्र प्रदान किया।   read more

कारगिल के रणबांकुरे शहीद सुनील कुमार को सेना ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बढ़ा मनोबल
  • Post by Admin on Jun 27 2025

मुजफ्फरपुर : कारगिल युद्ध में देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीद सुनील कुमार की वीरगाथा को आज एक बार फिर सलामी मिली, जब कारगिल सेक्टर से आई भारतीय सेना की चार सदस्यीय टीम ने उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूरा इलाका देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया। सेना की विशेष टीम का नेतृत्व सूबेदार अमिताभ दास ने किया, जिनके साथ हवलदार राकेश क   read more

सीएम काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भरा पानी, पेट्रोल पंप सील
  • Post by Admin on Jun 27 2025

रतलाम : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले की सुरक्षा में भारी चूक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ‘एमपी राइज 2025’ रीजनल कॉन्क्लेव में शामिल होने रतलाम आ रहे मुख्यमंत्री के काफिले की 19 इनोवा गाड़ियों में डीजल की जगह पानी भर दिया गया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यह चौंकाने वाली घटना गुरुवार देर रात ढोसी गांव स्थित भारत पेट्रोलियम के ‘शक्ति फ्यूल्   read more

अहमदाबाद में पहली बार भगवान जगन्नाथ को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह
  • Post by Admin on Jun 27 2025

अहमदाबाद : अहमदाबाद में शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ की 148वीं रथयात्रा पारंपरिक भव्यता, श्रद्धा और नए इतिहास के साथ आरंभ हुई। इस वर्ष पहली बार भगवान जगन्नाथ को ओडिशा के पुरी की तर्ज पर 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया, जो शहर के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण बन गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर मंगला आरती में सपरिवार भा   read more

बवाना में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियां मौके पर, धुएं से मचा हड़कंप
  • Post by Admin on Jun 27 2025

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के बाहरी उत्तरी क्षेत्र बवाना के सेक्टर-4 स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की 22 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जबकि करीब 110 दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो राहत की बात है। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, आग लगने की सूचन   read more

पद्मश्री हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
  • Post by Admin on Jun 27 2025

रायपुर : देश-विदेश में अपनी हास्य और व्यंग्य कविताओं से लाखों श्रोताओं को गुदगुदाने वाले सुप्रसिद्ध कवि और पद्मश्री सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से साहित्यिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई है। छत्तीसगढ़ की साहित्यिक पहचान के प्रमुख स्तंभ माने जाने वाले डॉ. दुबे का अंतिम संस्कार आज रायपुर के मारवाड़ी श्म   read more

महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक फैसला, बिजली दरों में होगी 26% तक की कटौती
  • Post by Admin on Jun 26 2025

मुंबई : महाराष्ट्र में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के इतिहास में पहली बार बिजली दरों में कटौती का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षों में बिजली दरों में कुल 26 फीसदी की कटौती की जाएगी। शुरुआत में पहले वर्ष में 10% की सीधी राहत दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कदम महाराष्ट्र विद्युत विनियामक आयोग (MERC) द्वारा   read more