स्वास्थ्य सेवाओं के योद्धाओं को मिला सम्मान, इनर व्हील क्लब ने जताया आभार

  • Post By Admin on Jul 01 2026
स्वास्थ्य सेवाओं के योद्धाओं को मिला सम्मान, इनर व्हील क्लब ने जताया आभार

मुजफ्फरपुर : डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब, मुजफ्फरपुर की ओर से शहर के विभिन्न अस्पतालों में जाकर चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष प्रीति राज ने डॉक्टरों को शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर उनके समाज और स्वास्थ्य सेवा में योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के तहत बथुआ नर्सिंग होम में डॉ. एच. एन. भारद्वाज एवं डॉ. अनुराधा भारद्वाज, मिश्रा हॉस्पिटल में डॉ. शोभा रानी तथा आसव हॉस्पिटल में डॉ. श्रुति बंका, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. अमृता श्रीवास्तव, डॉ. सादिक, डॉ. राहुल एवं डॉ. सरफराज को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष प्रीति राज ने कहा कि चिकित्सक अपने समर्पण, सेवा और मानवीय संवेदनाओं के बल पर समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉक्टर्स डे उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट एडिटर सोनल वर्मा, पीपी ज्योत्सना राज, पीपी सुधा सिंह, सचिव डॉ. बेनू वर्तिका, पूनम रानी, सुजाता श्रीवास्तव तथा निशा सहित इनर व्हील क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं।