राज्य समाचार
- Post by Admin on Feb 20 2023
नई दिल्ली : केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को पिंजौर स्थित गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र का दौरा किया। इस मौके पर भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रजनन के बाद गिद्धों को जंगल में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्ष 2023-24 के दौरान जंगल में ओरिएंटल सफेद पीठ वाले गिद्धों को छोड़ने का प्रस्ताव है। छोड़े गए पक्षियों प read more
- Post by Admin on Feb 20 2023
पूर्णिया : पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर एक चलती एसी बस में रविवार देर रात आग लग गयी। बस में आग लगने से एनएच पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि राज रथ नाम की ये बस छपरा से सिल्लीगुड़ी जा रही थी, तभी दौड़ती हुई बस के डीजल टैंक से रिसाव होने के कारण बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ये वातानुकूलित बस बर्निंग बस में बदल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब read more
- Post by Admin on Feb 20 2023
मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना नाम और धनुष बाण चुनाव चिन्ह मिल जाने के बाद सोमवार को शिंदे समूह के विधायकों ने विधानभवन स्थित शिवसेना कार्यालय पर कब्जा जमा लिया है। शिंदे समूह के विधायक नरीमन प्वाइंट परिसर स्थित शिवसेना कार्यालय, शिवालय पर भी कब्जा जमाने की रूपरेखा तय कर रहे हैं। साथ ही राज्यसभा सदस्य संजय राऊत को अपात्र घोषित करने प्रक् read more
- Post by Admin on Feb 20 2023
भोपाल : मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव हैं। चुनावी साल में मध्य प्रदेश सरकार पर भाजपा नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शराब बंदी के अभियान का दबाव साफ देखा जा सकता है। रविवार को देर शाम हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में अहाते बंद करने के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अब शराब read more
- Post by Admin on Feb 20 2023
नई दिल्ली : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय राजधानी के अशोक रोड स्थिति अपने सरकारी आवास पर पथराव की शिकायत रविवार देर रात संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उनके आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया है। शिकायत दर्ज होने के बाद एडिशनल डीसीपी ने उनके आवास का read more
- Post by Admin on Feb 20 2023
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में एडिनो वायरस का कहर बरकरार है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि पिछले दो महीने में 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। यह चिंताजनक आंकड़ा है। पता चला है कि रविवार तक सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ की वजह से इन बच्चों की मौत हुई है। स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत इतनी बदहाल है कि कोलकाता से read more
- Post by Admin on Feb 17 2023
जोरहाट : जिला मुख्यालय शहर जोरहाट नगर चौक बाजार में गुरुवार रात करीब 9ः15 बजे लगी आग में लकड़ी और टीन से बनीं 300 से अधिक दुकानें राख हो गई। यह दुकानें काफी पुरानी थीं। अग्निशमन विभाग की करीब 25 टीमों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार सुबह आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पीड़ित दुकानदार और उनके परिवारों में भारी मायूसी छाई है। पुलिस के म read more
- Post by Admin on Feb 15 2023
मुजफ्फरपुर: बुधवार को जिला के गोला रोड स्थित श्री गांधी पुस्तकालय के सभागार में राष्ट्रीय एकता का पैगाम लेकर 17 सदस्यीय स्कूली छात्र-छात्राओं की एक टीम पहुंची। उत्तर बिहार के अघोषित राजधानी, लीची के लिए पूरे देश में मशहूर मुजफ्फरपुर की क्रांतिकारी धरती पर कश्मीर के "काफिला-ए-मोहब्बत" की टीम का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. विजय क read more
- Post by Admin on Feb 15 2023
नवादा : मामला बिहार के नवादा से सामने आ रही है. नवादा में मेट्रिक की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी. इस घटना में तीन छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि एक ही बाइक से चार छात्र मेट्रिक की परीक्षा देने केंदुआ विद्यालय परीक्षा केंद्र जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गयी. इस दुर्घटना में चारों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. सड़ read more
- Post by Admin on Feb 15 2023
समस्तीपुर : मामला बिहार के समस्तीपुर से सामने आ रहा है. बीते मंगलवार की रात एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. उसके बाद वह भी फंदे पर लटक गया. मामला समस्तीपुर के हलई ओपी थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान पटोरी प्रखंड के जोरपुरा निवासी लालबाबू सदा और उसकी पत्नी सामो देवी के रूप में की गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की छानबीन में read more