राज्य समाचार
- Post by Admin on Nov 19 2024
दरभंगा : श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा के निर्देशानुसार सोमवार को श्रम संसाधन विभाग के धावा-दल ने बहादुरपुर और दरभंगा सदर प्रखंडों में बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 04 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। इनमें से एक बाल श्रमिक स्पेयर हाउस, मिर्जापुर चौक से एक गोपाल भोजनालय, बेंता चौक से, एक बिरयानी कॉर्नर, खान चौक से और एक बंसी बेकर्स, मो read more
- Post by Admin on Nov 19 2024
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले धनबाद जिले के चिरकुंडा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 1.56 लाख रुपए बरामद हुए हैं। जांच के दौरान मंगलवार सुबह से अब तक 2 अलग-अलग वाहनों से 1.56 लाख (1 लाख 56 हजार रुपए) बरामद किए हैं। 56 हजार रुपए ऑब्जर्वर के सामने बरामद किए गए। मंगलवार सुबह नियामतपुर (पश्चिम बंगाल) से बलियापुर जा रहे पिकअप वैन से एक लाख रुपए बरामद किए गए। यह राशि मंसूर खान की है। read more
- Post by Admin on Nov 19 2024
मुजफ्फरपुर : सोनपुर मंडल द्वारा सेवानिवृत रेल कर्मचारियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण (डीएलसी) अभियान 3.0 का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पेंशनभोगियों को अब पेंशन प्राप्त करने के लिए डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने की सुविधा मिलेगी। यह अभियान 21 और 22 नवंबर 2024 को सोनपुर मंडल के पांच प्रमुख स्टेशनों – सोनपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, थानाविहपुर और शाहपु read more
- Post by Admin on Nov 19 2024
मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना जीविका के तहत जिले में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) और माइक्रोसेव की टीम ने हाल ही में भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने मड़वन प्रखंड के फंदा गांव में महिला मछली उत्पादक समूह द्वारा संचालित मछली पालन के कार्यों का अवलोकन किया। बीएमजीएफ टीम ने मछली पालन की पूरी प्रक्रिया, लाठread more
- Post by Admin on Nov 19 2024
गया : जिले में एक आदमखोर सियार ने इलाके में दहशत मचा दी है। अब तक सियार के हमले में तीन महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। घायलों में एक महिला की स्थिति अत्यधिक चिंताजनक बताई जा रही है। यह हमले जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में हुए हैं। जिससे स्थानीय लोग भयभीत हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सियार ने पिछले कुछ दिनों में इन हमलों को अंजाम दिया है और अब तक read more
- Post by Admin on Nov 19 2024
दरभंगा : जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा पैक्स निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मतदान और मतगणना के लिए तिथियाँ निर्धारित कर दी गई हैं और समूचे प्रक्रिया को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पैक्स निर्वाचन 2024 के लिए मतगण read more
- Post by Admin on Nov 19 2024
रांची : पिस्का मोड़ व तिलता चौक की ओर से आनेवाले वाहनों का प्रवेश पंडरा की ओर 20 नवंबर को शाम पांच बजे के बाद बंद कर दिया जायेगा। वाहनों का प्रवेश रात के दस बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान पिस्कामोड़ से काठीटांड़ रातू जाने वाले वाहन पिस्का मोड़ से कटहल मोड़ होते हुए न्यू मार्केट चौक, कांके रोड, रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। तिलता चौक रातू से पिस्का मोड़ आने वाले वाहन read more
- Post by Admin on Nov 19 2024
रांची : सोमवार देर रात रांची के मोरहाबादी मैदान के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पेड़ में टक्कर मार दी जिससे चार लोग घायल हो गए। घटना राजकीय अतिथिशाला के पास से होटल पार्क प्राइम की ओर जा रही वेन्यू कार (नंबर BR-01HX-0611) के साथ हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया à read more
- Post by Admin on Nov 19 2024
रांची : बुंडू अंचल कार्यालय के बाहर सैकड़ों मतदाता पहचान पत्र (वोटर आई कार्ड) और 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' के स्वीकृत आवेदन फॉर्म कचरे में फेंके जाने का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार को उजागर हुई जब लोगों ने कचरे में पड़े इन दस्तावेजों को देखा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फेंके गए वोटर आई कार्ड सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अनगड़ा प्रखंड के लोगों कॠread more
- Post by Admin on Nov 19 2024
रांची : विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को रांची जिले के 61-सिल्ली और 62-खिजरी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसके मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त रांची, वरुण रंजन ने बीती रात फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर और जिले के विभिन्न चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। मतदान कर्मियों की सुगम रवानगी के निर्देश डिस्ठread more