तेज रफ्तार कार ने पेड़ में मारी टक्कर, चार घायल दो की हालत गंभीर
- Post By Admin on Nov 19 2024

रांची : सोमवार देर रात रांची के मोरहाबादी मैदान के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पेड़ में टक्कर मार दी जिससे चार लोग घायल हो गए। घटना राजकीय अतिथिशाला के पास से होटल पार्क प्राइम की ओर जा रही वेन्यू कार (नंबर BR-01HX-0611) के साथ हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, कार में सवार सभी लोग नशे की हालत में थे। तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ गया जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, चालक की लापरवाही और नशे में गाड़ी चलाने की वजह से यह हादसा हुआ है।