राज्य समाचार
- Post by Admin on May 05 2023
इंफाल : हिंसाग्रस्त मणिपुर में बिगड़ते हालात के मद्देनजर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने आज सभी ट्रेनों को स्थगित कर दिया है। इससे पहले गुजरे कल (गुरुवार) को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया था। राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और असम राइफल्स के 55 ‘कॉलम’ को तैनात किया गया है। वहीं, हिंसा की गंभीरत read more
- Post by Admin on May 04 2023
लखीसराय : लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बारातियों से खचाखच भरी बस पलट गई। इस दुर्घटना में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी बस पटना जिला के सरहन गांव से हलसी थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव वापस आ रहा था तभी कैंदी गांव के समीप बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे की वजह बस चालक का असन्तुलित होना बताया जा रहा है। इस हाद read more
- Post by Admin on May 04 2023
पूर्वी चंपारण : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के नेपाल सीमा पर पुलिस की चौकसी बढा दी गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर विशेष सुरक्षा बलों की कम्पनी को सीमाई क्षेत्रो में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिसमे विशेष बल के साथ अश्वरोही बल व एसटीएफ सहित चीता बल भी तैनात रहेगे। हाल के दिनों में नेपाल के सीमाई भारतीय इलाकों में नेपाली मूल के अपराधियों द्वारा लगातार आपराधिक घट read more
- Post by Admin on May 04 2023
पूर्वी चंपारण : जिले में आग लगने की घटना में बेतहाशा वृद्धि हुई है। हर दिन किसी न किसी जगह पर आग लगने की घटना सामने आ रही है। जिले के घोड़ासहान में बुधवार देर रात आरपीएफ बैरक के पीछे सब्जी मंडी में लगी आग से दो घर समेत कई दुकानें जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम के साथ आरपीएफ जवान व स्थ read more
- Post by Admin on May 04 2023
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में वैसे तो पिछले 10 दिनों से छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब की वजह से चक्रवात मोचा का संकट बना हुआ है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बताया था कि समुद्र तल पर निम्न दाब की वजह से चक्रवात तैयार होगा। उसी के मुताबिक गुरुवार को यह और गंभीर हो गया। शुक्रवार से इसका असर read more
- Post by Admin on May 03 2023
गुमला : झारखंड के गुमला जिले में डुमरी थाना क्षेत्र के जरडा गांव के पास मंगलवार देररात बेटी की शादी कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में माता-पिता समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 14 अन्य घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 11 लोगों की हालत गंभीर है। यह जानकारी पुलिस ने आज सुबह दी। पुलिस के मुताबिक सभी लोग डुमरी के सांरगडीह से बेटी read more
- Post by Admin on May 02 2023
नई दिल्ली : मजदूर हित में अग्रसर मनरेगा मजदूर विकास संगठन के राष्ट्रीय कमिटी को आज भंग कर दिया गया । इस संदर्भ में जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय सचिव व नेतृत्वकर्ता अभय कुमार ने कहा कि आज कमिटी को भंग कर दिया गया है । पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुगंध कुमार समेत अन्य लोगों का कार्यकाल पूरा हो गया था जिस कारण यह निर्णय लिया गया है । समाज के गरीब-गुरबों के हितों को स read more
- Post by Admin on May 02 2023
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को सोमवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। उन्हें उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने अपहरण एवं हत्या के एक मामले में दोषी करार देते हुए चार साल कारावास की सजा सुनाई थी। इस बारे में लोकसभा सचिवालय ने गुजरे कल (सोमवार) अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया है कि दोषी ठहराये जाने के परिणाम स्व read more
- Post by Admin on May 02 2023
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु में रात करीब 1:30 बजे झुग्गीनुमा घर में लगी आग में चार बहनों की जलकर मौत हो गई। चारों गहरी नींद में थी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक आग तीन घरों तक फैल गई। इस दौरान नरेश राम की चार बेटियां 12 वर्षीय सोनी, आठ वर्षीय शिवानी ,पांच वर्षीय अमृता और तीन वर्षीय रीता की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा राजेश राम और मुकेश राम read more
- Post by Admin on Apr 27 2023
मोतिहारी: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हरकैना गांव स्थित मंदिर के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।दो गोली युवक के पीठ में और एक गोली बांह में लगी है।वही घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने के कारण अपराधी उससे लूटपाट नहीं कर सके। जानकारी के अनुसार घायल युवक पश्चिम चंपारण जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित भगरवा गांव का रहने वाला read more