राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,415 चीज़े में से 4,761-4,770 ।
डीएम ने की शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया की जांच
  • Post by Admin on Aug 01 2024

मुजफ्फरपुर: जिलाधिकारी ने गुरुवार को डीआरसीसी जाकर शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और युवाओं को दिए जा रहे शिक्षा ऋण, बेकारी भत्ता और प्रशिक्षण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा पदाधिकारी को काउंसलिंग प्रक्रिया को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया। सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण और मुजफ्फरपुर जिला आवंटित 150 नियोजित शिक्षक   read more

मुजफ्फरपुर : महादलित युवक के साथ हुए अमानवीय कृत्य के खिलाफ धरना
  • Post by Admin on Aug 01 2024

मुजफ्फरपुर : मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौत विशुनपुर जयनारायण गांव में 11 जुलाई को महादलित युवक संजीत मांझी के साथ हुए अमानवीय कृत्य के विरोध में गुरुवार को नागरिक मंच, मुजफ्फरपुर की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 11 जुलाई 2024 को मुख्य सड़क से महादलित (मुसहर) बस्ती को जोड़ने वाला प्राचीन मार्ग अवरुद्ध करने का विरोध करने पर   read more

जिला परिषद की आवंटित दुकानों का होगा सत्यापन, भाड़ा कमाने वाले लीजधारकों का लीज होगा समाप्त
  • Post by Admin on Jul 31 2024

लखीसराय : बुधवार को जिला समाहरणालय परिसर स्थित जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें जिला परिषद की आवंटित दुकानों का सत्यापन और भाड़ा कमाने वाले लीजधारकों का लीज समाप्त करने का निर्णय शामिल है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव के ज्ञापांक 2052 दिनांक 28.7.16 के निर्देश के अनुसार, लखीसराय जिला अल्पसंख्य   read more

उद्योग विभाग की योजनाओं के अंतर्गत 179.56 लाख की ऋण राशि का वितरण
  • Post by Admin on Jul 31 2024

लखीसराय: बुधवार को जिला उद्योग केन्द्र, लखीसराय के सभागार में एडीएम सुधांशु शेखर की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद आयोजित ऋण स्वीकृति सह वितरण शिविर में एडीएम सुधांशु शेखर ने लाभार्थियों को 179.56 लाख रुपये की   read more

मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर पर्यावरण भारती द्वारा बरगद का पौधारोपण
  • Post by Admin on Jul 31 2024

लखीसराय: प्रसिद्ध साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देव वृक्ष बरगद का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों पर चिंता व्यक्त की।  श्री शाण्डिल्य ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का असर भारत में साफ नजर आने लग   read more

रामदयालु सिंह महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के लैब इंचार्ज का सम्मान समारोह
  • Post by Admin on Jul 31 2024

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के लैब इंचार्ज श्याम बिहारी प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। उन्होंने कहा कि श्याम बिहारी बाबू ने 41 वर्षों तक कॉलेज की सेवा की है और एक ईमानदार एवं कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनि   read more

इनर व्हील क्लब मुजफ्फरपुर द्वारा सावन व तीज मिलन समारोह का आयोजन 
  • Post by Admin on Jul 31 2024

मुजफ्फरपुर : बुधवार को इनर व्हील क्लब द्वारा होटल एम्बेसी में सावन मिलन और तीज मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के इस मौके पर क्लब की सभी सदस्याओं के बीच खुशी की लहर थी। कार्यक्रम में तीज स्पेशल, सावन स्पेशल और डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। तीज स्पेशल प्रतियोगिता में बंदना जयसवाल ने प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि लि   read more

संत रविदास महासंघ ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया
  • Post by Admin on Jul 31 2024

मुजफ्फरपुर : बुधवार को संत रविदास महासंघ ने जिलाध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में अहियापुर में पदस्थापित इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार की हृदयाघात से हुई मृत्यु और पत्रकार गौरव कुशवाहा की निर्मम हत्या पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा में उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण के साथ मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के महा   read more

रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में प्रेमचंद की 144वीं जयंती पर विशेष आयोजन
  • Post by Admin on Jul 31 2024

मुजफ्फरपुर : बुधवार को रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में कालजयी साहित्यकार प्रेमचंद की 144वीं जयंती के अवसर पर 'एकल व्याख्यान' और 'संभाषण प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की CCDC, डॉ. मधु सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने पौधा भेंटकर उनका सम्मान किया। डॉ. मधु स   read more

प्रेस वार्ता में अभाविप के आगामी सदस्यता अभियान की घोषणा
  • Post by Admin on Jul 31 2024

मुजफ्फरपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने बुधवार को उत्तर बिहार कार्यालय पर आगामी सदस्यता अभियान के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता में प्रांत मीडिया संयोजक पुष्कर सिंह, प्रांत सदस्यता सह संयोजक कुमारी नैना, जिला सदस्यता प्रभारी सुशांत सिंह, और महानगर सदस्यता प्रभारी दीपेश कुमार मौजूद थे। प्रांत मीडिया संयोजक पुष्कर सिंह ने प्   read more