भारतीय आम पब्लिक मोर्चा ने जरूरतमंद बेटी की शादी में की मदद

  • Post By Admin on Dec 11 2024
भारतीय आम पब्लिक मोर्चा ने जरूरतमंद बेटी की शादी में की मदद

सीतामढ़ी : भारतीय आम पब्लिक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार के निर्देश पर दरभंगा जिले के लदारी प्रखंड केवटी गांव के दृष्टिहीन ललित राम की बेटी ललिता कुमारी की शादी के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिसमें लाल जोड़ा, श्रृंगार प्रसाधन, अनाज और सब्जी शामिल थी। 

यह कदम संगठन की ओर से उस परिवार के लिए एक राहत के रूप में उठाया गया। जो आर्थिक तंगी और असमर्थता के कारण शादी की तैयारी में मुश्किलों का सामना कर रहा था। कार्यक्रम में भारतीय आम पब्लिक मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गुड़िया पासवान भी उपस्थित थीं। जिन्होंने कहा कि उनका संगठन समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब, लाचार और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हमेशा तत्पर है। 

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन समाज के कमजोर वर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझता है और उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार ने अपने संदेश में कहा, “मेरे रहते, किसी भी गरीब और पीड़ित परिवार की बेटियों की शादी में किसी भी प्रकार की संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी। अगर जरूरत पड़ी, तो मैं खुद पैदल चलकर भी उनकी मदद करूंगा। भारतीय आम पब्लिक मोर्चा समाज के कमजोर परिवारों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।”