राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,124 चीज़े में से 1,711-1,720 ।
शाहपुर पटोरी में मनाया गया 89वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव
  • Post by Admin on Feb 17 2025

सुदामा न्यूज़ । समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र द्वारा सोमारी हाट स्थित एक भवन में 89वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन मोरवा विधायक रणविजय साहू एवं शहर के प्रमुख व्यवसायी और समाजसेवी शंकर प्रसाद लोहिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रणविजय साहू ने   read more

कल्याणपुर क्षेत्र में हम बिछा रहे सड़कों का जाल : मनोज
  • Post by Admin on Feb 17 2025

पूर्वी चंपारण : कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में हम सड़कों का जाल बिछा रहे हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब इस क्षेत्र में आने वाले कल्याणपुर एवं कोटवा प्रखंड के गांवों में कच्ची सड़कें खोजे नहीं मिलेंगी। उक्त बातें कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्वी चंपारण जिला राजद के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने रविवार को कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ग्रामीण कार्य विभा   read more

दलित सेना का गठन, रालोजपा का प्रारंभिक सदस्यता अभियान आयोजित
  • Post by Admin on Feb 17 2025

समस्तीपुर : रविवार को रालोजपा जिला कार्यालय, रामबाबू चौक पर दलित सेना का प्रारंभिक सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित सेना के जिला अध्यक्ष राजा पासवान ने की। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दलित सेना के संगठन में अपनी प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की। इनमें राजेश कुमार दास, पंकज कुमार, बिट्टू झा, सुरज पासवान, गोलू सिंह, विजय कु   read more

यादवचंद्र की स्मृति में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Post by Admin on Feb 17 2025

मुजफ्फरपुर : रविवार को यादवचंद्र नगर, मालीघाट स्थित दो टावर वाले प्रांगण में बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक-सामाजिक मोर्चा “विकल्प” के संस्थापक साथी यादवचंद्र की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों के जरिए साथी यादवचंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मालीघाट इकाई के अध्यक्ष साथी काम   read more

भारत में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का ऐतिहासिक विकास पर सेमिनार आयोजित
  • Post by Admin on Feb 17 2025

मुजफ्फरपुर : बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा इंडियन कौंसिल ऑफ हिस्टॉरिकल रिसर्च के प्रायोजन में 17 और 18 फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार का मुख्य विषय “भारत में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का ऐतिहासिक विकास” (द हिस्टोरिकल डेवलपमेंट ऑफ कल्चरल नेशनलिज्म इन भारत) रहेगा। राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्   read more

भाई बना भाई का दुश्मन, दे रहा जान से मारने की धमकी, आवेदन दर्ज
  • Post by Admin on Feb 17 2025

लखीसराय : एक चौंकाने वाली घटना में छोटे भाई अजीत कुमार ने आरोप लगाया है कि उसका बड़ा भाई अमित कुमार, जो स्वर्गीय पिता की नौकरी अनुकंपा के आधार पर निभा रहा है, उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। यह मामला शहर के टाउन थाना क्षेत्र के कार्यानंद नगर बिजली ऑफिस के पास का है। अजीत कुमार ने एक आवेदन के माध्यम से वरीय अधिकारियों से अपनी जान और माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनके अन   read more

किऊल स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़, आरपीएफ ने यात्रियों को किया सतर्कता 
  • Post by Admin on Feb 17 2025

लखीसराय : किऊल स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। विभिन्न ट्रेनों में श्रद्धालु एवं यात्री एक साथ यात्रा कर रहे हैं। इनमें गाड़ी संख्या 13241 अप (बांका राजेंद्रनगर), 13331 अप (धनबाद इंटरसिटी), 12317 अप (अकालतख्त) और 22197 अप (प्रथम स्वतंत्रता संग्राम) शामिल हैं, जिनमें पटना और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु भी यात्रा कर रहे हैं। आरपीएफ किऊल ने श्रद्धालुओं स   read more

डायट में शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू, 202 शिक्षक होंगे शामिल
  • Post by Admin on Feb 17 2025

लखीसराय : राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना के निदेशक के निर्देशानुसार लखीसराय के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 17 से 21 फरवरी तक शिक्षकों की पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से रामगढ़ चौक और सूर्यगढ़ा प्रखंड के प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले कुल 202 शिक्षकों के लिए है।   read more

गरीबों के पेंशन की राशि बढ़ाने पर शीघ्र विचार करें सरकार : अजीत कुमार
  • Post by Admin on Feb 17 2025

मुजफ्फरपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने रविवार को कांटी क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया और किसान-मजदूर, युवा संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के वीरपुर दलित बस्ती, झिटकांही दलित बस्ती, कलवारी पटेल बस्ती, साईन छपरा देवानंद पटेल बस्ती और साईन राजपूत टोला जैसे गांवों में गरीबों से संवाद किया और उनक   read more

मैट्रिक परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • Post by Admin on Feb 17 2025

लखीसराय : मैट्रिक परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा इस परीक्षा को सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम चंदन कुमार के नेतृत्व में एक कड़ा कदम उठाया है। सभी परीक्षा केंद्रों के चारों ओर चहारदीवारी से 200 गज की दूरी तक निषेधागा लागू कर दिया गया   read more