झारखंड-बंगाल के मुख्य सचिवों के बीच आलू की सप्लाई रोकने पर हुई बात

  • Post By Admin on Dec 02 2024
झारखंड-बंगाल के मुख्य सचिवों के बीच आलू की सप्लाई रोकने पर हुई बात

रांची : पश्चिम बंगाल द्वारा आलू के ट्रकों को झारखंड जाने से रोक दिए जाने के कारण राज्य में आलू की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। इस बढ़ी हुई कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ा संज्ञान लिया और राज्य के मुख्य सचिव अलका तिवारी को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत से इस मामले पर बातचीत की। अलका तिवारी ने पश्चिम बंगाल से आलू की सप्लाई रोकने के इस विवाद का शीघ्र समाधान निकालने की अपील की। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जो जल्द ही इस मामले का निष्पादन करेगी।

झारखंड में आलू की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच बातचीत से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस मुद्दे का समाधान हो जाएगा और आलू की आपूर्ति फिर से सामान्य हो जाएगी।