केसरिया महोत्सव : शास्त्रीय नृत्य ने पौराणिक संस्कृति को किया जीवंत
- Post By Admin on Feb 21 2025

पूर्वी चंपारण : तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव के प्रथम सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत दक्षिण भारत से चलकर पहुंची मशहूर नृत्यांगणा प्रिया वेंकटर एवं उनकी टीम द्वारा शास्त्रीय नृत्य से की गई। पहली नृत्य शिव वन्दना पर हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। प्रिया की टीम द्वारा प्रस्तुत भाव नृत्य को देखकर पंडाल में मौजूद दर्शक भाव विभोर हो गये।
इसके बाद लेजर शो का आयोजन हुआ। लेज़र शो के माध्यम से केसरिया बौद्ध स्तूप के इतिहास और केसरिया क्षेत्र के प्राचीन स्थलों जैसे केसर नाथ महादेव मंदिर, धवल पीठ ढेकहा मठ,हुसैनी स्थित सैयद जुनाब अली साह का मजार, सरोतर झील, गंडक नदी का सत्तर घाट पुल एवं निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।