प्रो. श्रीकांत ठाकुर राष्ट्रीय नाई महासभा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत, सुनील ठाकुर लखीसराय जिलाध्यक्ष बने
- Post By Admin on Dec 03 2024

पटना : राष्ट्रीय नाई महासभा बिहार के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद गांधी ने प्रो. श्रीकांत ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष और सुनील ठाकुर को लखीसराय जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। यह मनोनयन पत्र 1 दिसंबर 2024 को दिया गया। प्रो. श्रीकांत ठाकुर को सात जिलों का प्रभार सौंपा गया है।
इनकी नियुक्ति पर अनेक लोगों ने बधाई दी है। जिनमें तुलसी ठाकुर, धीरज वर्मा, प्रदीप ठाकुर, कारू ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, अरुण ठाकुर, मनोज ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, अजय ठाकुर, सोनू ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, रवींद्र ठाकुर, राम लखन शर्मा, उमाशंकर ठाकुर शामिल हैं। सभी ने नवनियुक्त नेताओं को उनके नए पद की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।