केसरिया महोत्सव : सारेगामापा फेम सुरंजन राजवीर की गायिकी का चला जादू
- Post By Admin on Feb 22 2025

पूर्वी चंपारण : तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव के अंतिम दिन की सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के कलाकारों का जलवा रहा। सारेगामापा फेम सुरंजन राजवीर ने अपनी गायकी से माहौल को गरमा दिया। सुरंजन ने जब जलवा तेरा जलवा जलवा..... गाया तो पंडाल में मौजूद युवा दर्शक झूमने लगे। तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी..... इस गीत को सुनते ही लोग तालियों की बौछार करने लगे। मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर...... गाकर सुरंजना ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सारेगामा फेम सुरंजन ने......तुम मिले दिल खिले और जीने को क्या चाहिए। इस गीत को अपने खास अंदाज में गाया। खाइके पान बनारस वाला.....गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भोजपूरी गीत भगवान बड़ी फुर्सत से तोहरा के बनवले बाड़े......गाकर केसरिया वासियों को भोजपुरी गीतों से रुबरु कराया। आपका क्या होगा जनाबे आली.....को भी लोगों ने चाव से सुना। सुरंजन के गाये भक्ति गीत अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो, पग घूंघरु बांध मीरा नाची थी....ने भक्ति रस का अहसास कराया। सुरंजन ने राम राम जपना पराया माल अपना गाकर भ्रष्टाचार पर चोट किया।