भाजपा ने जॉर्ज फर्नांडीस को अर्पित की श्रद्धांजलि
- Post By Admin on Jan 29 2025

मुजफ्फरपुर : सीटी पार्क स्थित जॉर्ज फर्नांडीस स्मारक स्थल पर जिला भाजपा द्वारा श्राद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने की।
विवेक कुमार ने जॉर्ज फर्नांडीस के योगदान पर जताया आभार
इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने जॉर्ज फर्नांडीस की सामाजिक और राजनीतिक यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जॉर्ज फर्नांडीस ने 1949 में अपना घर छोड़कर मुंबई का रुख किया और 1950 में राम मनोहर लोहिया के मार्गदर्शन में सोशलिस्ट ट्रेड यूनियन आंदोलन में भाग लिया। इस आंदोलन में उन्होंने मजदूरों, कर्मचारियों और होटल-रेस्तरां के मजदूरों के अधिकारों की आवाज उठाई।
उन्होंने बताया कि 1967 में जॉर्ज फर्नांडीस ने लोकसभा चुनाव में मुंबई दक्षिण सीट से चुनाव लड़ा और 48.5 फीसदी वोटों से विजय प्राप्त की। आपातकाल के दौरान 1977 में जब वे जेल में थे, तब भी वे मुजफ्फरपुर से सांसद बने और केंद्रीय मंत्री नियुक्त किए गए।
विवेक कुमार ने यह भी कहा कि जॉर्ज फर्नांडीस ने अपने कार्यकाल के दौरान अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों जैसे आईबीएम और कोका-कोला को निवेश उल्लंघन के कारण भारत छोड़ने का आदेश दिया। इसके अलावा, उन्होंने 1989-1990 में रेल मंत्री के रूप में कोंकण रेलवे परियोजना की प्रेरणा दी, जो उनके नेतृत्व में संभव हो सकी।
एनडीए सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में जॉर्ज फर्नांडीस का योगदान
पूर्वी जिलाध्यक्ष ने आगे बताया कि जॉर्ज फर्नांडीस 1998 से 2004 तक एनडीए सरकार में रक्षा मंत्री थे, जब भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किए और कारगिल युद्ध के दौरान उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर जिला में कांटी थर्मल पावर स्टेशन भी जॉर्ज फर्नांडीस की देन है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए नेता
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। जिनमें पूर्व महामंत्री मनोज तिवारी, अरविंद सिंह, मुकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ. साकेत शुभम ठाकुर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजा सिंह, अभिषेक सिंह, विकास गुप्ता, महामंत्री अमित राठौर, पूर्व जिला मंत्री संजीव झा, पारितोष सिंह, पूर्व महामंत्री युवा मोर्चा सिद्धार्थ सुरी, रोहित रंजन, गरीब नाथ मंडल उपाध्यक्ष विशाल चौहान, मंडल महामंत्री बुमबुम गुप्ता, मंडल मंत्री अजय मेहरा और अन्य लोग शामिल थे। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने जॉर्ज फर्नांडीस के योगदान और उनके संघर्ष को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।