बिहार मौसम अपडेट : 11 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 40 किमी घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

  • Post By Admin on Feb 24 2025
बिहार मौसम अपडेट : 11 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 40 किमी घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना : बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 11 जिलों में बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

अलर्ट वाले जिले

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई में मेघ गर्जन के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम पूर्वानुमान

बारिश और वज्रपात की चेतावनी : 

सोमवार सुबह तक उत्तर-पश्चिमी, मध्य-उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

हवा की गति : 

30-40 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना।

आगे का मौसम : 

2 मार्च के बाद पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए, नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।