64 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह
- Post By Admin on Feb 01 2025

- मोतिहारी के कांग्रेस कार्यालय में हुआ आयोजन
मोतिहारी : जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ईं शशि भूषण राय उर्फ गप्पु राय के निर्देशन में पार्टी कार्यालय गांधी आश्रम में शुक्रवार को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 64वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने इस दौरान कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह का योगदान बिहार की राजनीति और समाज के लिए अमूल्य है। उनके द्वारा किए गए कार्यों और उनके विचारों का हम हमेशा अनुसरण करेंगे। उनका नेतृत्व और उनका संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई शशिभूषण राय को पार्टी नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने पार्टी के जिला अध्यक्ष ई शशि भूषण राय का जन्मदिन भी मनाया। उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर एक विशेष केक काटा गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने आपस में बांटते हुए, संगठन में और पार्टी के कार्यों में आगे बढ़ने की सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की। कांग्रेसजनों ने इस अवसर पर अपने संगठन की मजबूती और आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन जिले के वरिष्ठ नेताओं की आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर पार्टी की सफलता की कामना की। मौके पर विजयशंकर पांडेय, विजयकांत त्रिपाठी, विनय कुमार सिंह, अरुण प्रकाश पांडेय, रंजीत पांडेय, ओसैदूर रहमान खान, डॉ. आदर्श आनंद, रंजन शर्मा, आबिद हुसैन एवं आदित्य श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।