कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि
- Post By Admin on Feb 01 2025

- कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम स्थित बापू की प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण
मोतिहारी : जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से शुक्रवार को बंजरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि पर पंरागत ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम में जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और समाजसेवा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए इन मूल्यों को समाज में व्याप्त करने की आवश्यकता जताई। इस आयोजन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकता, सद्भावना और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। जिन्होंने गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय शंकर पांडेय, ओसैदुर रहमान खान, विनय कुमार, विजयकांत त्रिपाठी, अखिलेश प्रसाद, डॉ. आदेश आनंद, मुनि सहनी, अरुण प्रकाश पांडेय, रंजन शर्मा, आबिद हुसैन (मुखिया), महेंद्र पाठक, मुक्तिनाथ ओझा एवं कुमकुम सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।