बेंगलुरु में चमका बिहार का पर्यटन: वर्ष 2023 का धार्मिक पर्यटन गंतव्य स्थल पुरस्कार से सम्मानित

  • Post By Admin on Aug 03 2023
बेंगलुरु में चमका बिहार का पर्यटन: वर्ष 2023 का धार्मिक पर्यटन गंतव्य स्थल पुरस्कार से सम्मानित

पटना: बिहार जो अपनी कला संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन के लिए विशेष पहचान रखता है, उसे एक और उपलब्धि मिली है। बेंगलुरु में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट समारोह में बिहार पर्यटन को वर्ष 2023 का धार्मिक पर्यटन गंतव्य स्थल पुरस्कार (बेस्ट रिलिजियस टूरिज़्म डेस्टिनेशन अवार्ड) से नवाजा गया।

इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट बेंगलुरु में आयोजित समारोह में पर्यटन विभाग की ओर से एमडी बीएसटीडीसी नंद किशोर ने इस महत्वपूर्ण पुरस्कार को ग्रहण किया। इस मौके पर बिहार पर्यटन की टीम ने राज्य सरकार के पर्यटन क्षेत्र में किए गए प्रयासों को प्रस्तुत किया, जिसमें नए कदम, योजनाएँ और पर्यटन प्रचार की जानकारी शामिल थी। प्रदर्शन में स्थानीय ट्रैवल एजेंटों और आमजन को बिहार के पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह और निदेशक विनय कुमार राय ने इस पुरस्कार से बिहार पर्यटन को सम्मानित किया और उन्होंने इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया।

पर्यटन सचिव ने इस मौके पर बताया कि पर्यटन विभाग ने नए और उन्नत प्रयोगों के साथ पर्यटन स्थलों में सुविधाओं और आकर्षण को बढ़ावा दिया है। इसका परिणामस्वरूप, बिहार को यह महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त हुआ है।