बिहार में 27 दिसंबर को तूफानी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया चेतावनी

  • Post By Admin on Dec 26 2024
बिहार में 27 दिसंबर को तूफानी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया चेतावनी

पटना : बिहार में मौसम के बदले तेवर 27 दिसंबर से फिर से दिखने वाले हैं। जब राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तूफानी बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस संबंध में एक चेतावनी जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में शीतलहर और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में आकर बिहार में मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। इस विक्षोभ के चलते 27 से 29 दिसंबर तक राज्य के दक्षिण-पश्चिम जिलों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिसके बाद ठंड में तीव्र वृद्धि होने का अनुमान है।

पटना सहित पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और शीतलहर की स्थिति पैदा हो सकती है। बीते बुधवार को पटना में पुरवैया हवा के कारण दिन में थोड़ी गर्मी महसूस हुई लेकिन शाम होते-होते पछुआ हवा बहने से ठंड बढ़ गई।

राज्य के तापमान का हाल

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते बुधवार को बिहार के मोतिहारी और सीतामढ़ी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सहरसा के अगवानपुर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ठंड से राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 दिसंबर से शुरू होने वाली बारिश के बाद राज्य में शीतलहर की स्थिति पैदा होगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड और बढ़ जाएगी। खासकर रात के समय और सुबह के घंटों में ठंड के स्तर में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जिससे लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी।

कृषि पर असर

मौसम के इस बदलाव से किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि बारिश और शीतलहर का असर खेतों में हो सकता है। खासकर उन फसलों पर असर पड़ सकता है जो ठंड के प्रति संवेदनशील हैं। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों को समय रहते बचाने के लिए आवश्यक उपाय करें।