जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा जापान में करेगी धमाल
- Post By Admin on Dec 26 2024

मुंबई : साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ‘देवरा’ अब जापान में भी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि उम्मीद से थोड़ा कम लेकिन अब फिल्म की अंतरराष्ट्रीय यात्रा शुरू होने जा रही है। फिल्म के निर्माता ने हाल ही में घोषणा की कि ‘देवरा’ 28 मार्च 2025 को जापान में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी और जापान के दर्शकों को अपने जादू में बांधने के लिए तैयार है।
जापान में रिलीज डेट और टिकट बिक्री की जानकारी
‘देवरा’ के निर्माता ने फिल्म के जापानी पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया। फिल्म 28 मार्च 2025 को जापान में रिलीज होगी। इसके अलावा, फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग 3 जनवरी 2025 से शुरू होगी। यह प्रबंधन ट्विन द्वारा किया जा रहा है। जिन्होंने प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए भी काम किया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जापान के दर्शक इस साउथ भारतीय फिल्म को कैसे स्वीकार करते हैं।
फिल्म ‘देवरा’ के बारे में
‘देवरा’ जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म है। जिसमें उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई है। फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं और इसके साथ ही फिल्म में कई प्रमुख कलाकारों की उपस्थिति है। जिनमें राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन और अभिमायु सिंह शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन और निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। जबकि संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है।
जापान में फिल्म की संभावनाएँ
‘देवरा’ को भारतीय दर्शकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पसंद किया गया है और जापान में इसकी रिलीज को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ी हुई है। जापान में भारतीय फिल्मों का क्रेज पिछले कुछ सालों में बढ़ा है और ‘देवरा’ जैसी फिल्में वहां के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम हो सकती हैं।
अब देखना यह होगा कि जापान में फिल्म की क्या प्रतिक्रिया मिलती है। क्योंकि यह जूनियर एनटीआर की पहली फिल्म है जो जापान में रिलीज हो रही है। 3 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली टिकटों की बिक्री में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को वहां के दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिलेगा।