राजनीति समाचार

दिखाया गया है 1,014 चीज़े में से 641-650 ।
जीतनराम मांझी ने फतेहपुर को बताया राजनीतिक जन्मभूमि, विकास के लिए किए कई वादे 
  • Post by Admin on Sep 27 2024

गया : पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने फतेहपुर में एक सम्मान समारोह के दौरान अपने राजनीतिक सफर की कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि 1980 में सेंट्रल गवर्नमेंट की नौकरी छोड़कर उन्होंने फतेहपुर से पहली बार चुनाव लड़ा था और विजयी होकर विधायक बने थे। इसके बाद वह लगातार दस वर्षों तक फतेहपुर से विधायक रहे। मांझी ने फतेहपुर की तिलैया ढाढ़र सिंचाई परियो   read more

प्रशांत किशोर का दावा, 6 महीने बाद बिहार में सिर्फ जन सुराज ही दिखेगा
  • Post by Admin on Sep 27 2024

पटना : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने की कोशिश में जुटे प्रशांत किशोर ने आगामी 2 अक्टूबर को अपने संगठन ‘जन सुराज’ का राजनीतिक दल बनाने से पहले एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि अगले 6 महीनों के भीतर बिहार के हर कोने में जन सुराज का ही प्रभाव दिखाई देगा। प्रशांत किशोर ने अपने समर्थकों और आलोचकों को संबोधित करते हुए कहा, "अभी हम केवल पैदल चल रहे ह   read more

क्या प्रशांत किशोर बिहार की दुर्दशा को बदल पाएंगे
  • Post by Admin on Sep 27 2024

पटना : बिहार, देश के सबसे पुराने और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्यों में से एक, आज भी विकास के पैमानों पर पिछड़ा हुआ है। राज्य में गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा का अभाव, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दे हैं। इन समस्याओं का समाधान निकालना किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है, लेकिन प्रशांत किशोर की राजनीतिक यात्रा और उनकी सोच के मद्देनजर यह सवाल उठना स्वाभाविक   read more

तेजस्वी पर टिकी सभी की उम्मीदें, सरकार बनना तय : भाई वीरेंद्र
  • Post by Admin on Sep 26 2024

लखीसराय : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार के युवाओं के लिए राजद के नेता तेजस्वी यादव आशा की किरण बनकर उभरे हैं। उन्होंने दावा किया कि बीते 17 महीनों में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार ने साढ़े पांच लाख से अधिक बेरोजगारों को सरकारी नौकरी प्रदान की है। वीरेंद्र ने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधत   read more

विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने मुजफ्फरपुर में की बैठक
  • Post by Admin on Sep 25 2024

मुजफ्फरपुर : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के एक निजी बैंकेट हॉल में पार्टी के आईटी सेल अधिकारियों के साथ बैठक और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पार्टी को मजबूत बनाना था, जिसमें मुकेश सहनी ने तकनीकी पहलुओं पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के महत्व को रेखांकित करते हुए अधिका   read more

बिहार की ताकत से चल रही है दिल्ली की सरकार, लेकिन नीतीश कुमार को सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता : प्रशांत किशोर 
  • Post by Admin on Sep 25 2024

पटना : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार बिहार की ताकत से चल रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के साथ बैठे नीतीश कुमार बिहार के लिए कोई उद्योग या विकास की मांग नहीं कर रहे हैं, उन्हें सिर्   read more

कुमारी सैलजा की नाराजगी खत्म, राहुल गांधी संग करेंगी प्रचार की शुरुआत
  • Post by Admin on Sep 25 2024

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के अंदर चल रहे आंतरिक संघर्ष ने नया मोड़ लिया है। दलित नेता कुमारी सैलजा की नाराजगी, जो पार्टी की अंदरूनी चर्चाओं का हिस्सा रही है, अब खुलकर सामने आ गई है। सैलजा खुद को मुख्यमंत्री पद की दावेदार मानती थीं और उकलाना सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं। हालांकि, पार्टी ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया और उनके किसी करीबी को भी टिकट नह   read more

प्रशांत किशोर जन सुराज को देंगे राजनीतिक रूप, पटना में 2 अक्टूबर को भरेंगे हुंकार
  • Post by Admin on Sep 24 2024

पटना : दो मई 2022 से प्रशांत किशोर की अगुवाई में चल रहे जन सुराज अभियान अब आगामी 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर एक राजनीतिक दल के रूप में स्थापित होगी. बीते कई दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी. पटना के ज्ञान भवन में कई बैठकें हो चुकी हैं. इस बीच अब पार्टी के ऐलान के लिए पूरा कार्यक्रम लगभग तय हो गया है. चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर दो अक्टूबर   read more

शराब शुरू करके उसके टैक्स से मिलने वाले पैसे से बेहतर हो सकती है शिक्षा व्यवस्था : प्रशांत किशोर
  • Post by Admin on Sep 23 2024

मुजफ्फरपुर : पटना में आयोजित 'शिक्षा संवाद' के दौरान जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक अहम सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की बदहाल शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए 5 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी निवेश की आवश्यकता है। यह राशि 50 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त होगी, जो वर्तमान में बिहार सरकार शिक्षा पर खर्च   read more

दलित समाज के लोगों ने समाजसेवी सावन पांडेय की बनाई 51 फीट की कट आउट मूर्ति
  • Post by Admin on Sep 22 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पताही पंचायत में अति पिछड़ा वर्ग के युवाओं ने सावन पांडेय को विशेष सम्मान देते हुए उनकी 51 फीट की कटआउट मूर्ति बनाई। यह सम्मान कार्यक्रम सावन पांडेय के समाज के प्रति समर्पण और उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों के प्रति आभार प्रकट करने हेतु आयोजित किया गया। युवाओं ने उन्हें एक सामाजिक योद्धा के रूप में पहचान दिलाई, जो बिना   read more