राजनीति समाचार
- Post by Admin on Mar 16 2026
नई दिल्ली/पटना : राज्यसभा की विभिन्न सीटों के लिए हुए चुनाव में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही कई राज्यों से परिणाम सामने आने लगे हैं। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी पांच उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं महागठबंधन के चार विधायक मतदान के लिए नहीं पहुंचे, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार बिहार में एनडीए के सभी 202 व read more
- Post by Admin on Mar 16 2026
पटना : बिहार की राजनीति में लंबे समय से दबदबा रखने वाले मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा कार्यकाल के बाद वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और सक्रिय चुनावी राजनीति से दूरी बना लेंगे। सोमवार को बिहार विधानसभा में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान के दौरान मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने read more
- Post by Admin on Mar 16 2026
पटना : बिहार विधानसभा में सोमवार को राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान के बीच मोकामा के विधायक अनंत सिंह भी वोट डालने के लिए जेल से विधानसभा पहुंचे। दुलारचंद यादव हत्याकांड में बेउर जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान के लिए विधानसभा लाया गया। विधानसभा पहुंचने पर जब उनसे पूछा गया कि वे किसे वोट देंगे, तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वे मुख read more
- Post by Admin on Mar 15 2026
नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों की घोषणा कर दी है। केरल, असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव कराए जाएंगे। सभी राज्यों और पुडुचेरी में हुए मतदान के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार केरल, असम और पुडुचेरी की सभी विधानसभा सीटों पर 9 अप्रै read more
- Post by Admin on Mar 13 2026
नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया है। प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आधे से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित विशाल रैली के बाद भाजपा अपनी पहली सूची जारी कर read more
- Post by Admin on Mar 11 2026
मुजफ्फरपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा नेता अनुपम कुमार को मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय के बाद जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अनुपम कुमार के नेतृत्व में जदयू मुजफ्फरपुर में पहले से अधिक संगठित read more
- Post by Admin on Mar 10 2026
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर मंगलवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का आचरण ‘अर्बन नक्सली’ जैसा है और यही प्रवृत्ति अंततः कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व के लिए नुकसानदायक साबित होगी। संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की तुलना मुगल साम्राज्य के अं read more
- Post by Admin on Mar 09 2026
कैमूर: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। कैमूर जिले के भभुआ में सोमवार (9 मार्च) को मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहेंगे, लेकिन उस समय उनकी बात का मजाक उड़ाया गया था। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज ही पहला मंच read more
- Post by Admin on Mar 08 2026
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने रविवार को औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण कर ली। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार का र read more
- Post by Admin on Mar 08 2026
पटना : बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे की चर्चाओं के बीच उनके पुत्र निशांत कुमार को लेकर सियासी कयास तेज हो गए हैं। इसी बीच हरनौत से जदयू विधायक हरिनारायण सिंह ने दावा किया है कि नई सरकार में निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बन चुकी है। हरिनारायण सिंह ने एक निजी चैनल से बातचीत में बताया कि मुख्यमं read more