संघर्षों ने पूर्व विधायक यमुना यादव को बनाया लोकप्रिय, पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

  • Post By Admin on Mar 24 2018
संघर्षों ने पूर्व विधायक यमुना यादव को बनाया लोकप्रिय, पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

मोतिहारी : जनता के प्रति समर्पण एवं जनहित के मुद्दों को लेकर किये गये संघर्षों ने पूर्व विधायक स्व. यमुना यादव को चंपारण समेत सूबे बिहार के गरीबों, पिछड़ों एवं जरूरतमंद लोगों का लोकप्रिय नेता बना दिया | उक्त बातें पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा प्रखंड के सुदूरवर्ती जमुनिया गांव में पूर्व विधायक यमुना यादव के चौथे पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राजद के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव ने कही | इससे पहले पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने विभिन्न दलों के नेताओं एवं हजारों लोगों की उपस्थिति में पूर्व विधायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा की विधिवत शुरुआत की | इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यमुना बाबू ने अपना सारा जीवन समाज के दबे-कुचले लोगों के उत्थान में लगा दिया | अपने पंचायत के मुखिया से लेकर विधानसभा तक सफर करने वाले पूर्व विधायक स्व. यादव ने कभी भी अपनी चिंता नहीं की.|उन्होंने कहा कि यमुना यादव जैसे लोग विरले पैदा होते हैं |

ऐसे आयोजन एवं अपने पुरखों की कीर्ति को जीवंत रखने के लिए विनोद श्रीवास्तव ने पूर्व विधायक के पुत्र व कल्याणपुर विधानसभा के नेता मनोज कुमार यादव को अपनी ओर से बधाई भी दी | वहीं भाजपा नेता एम एल सी बब्लू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि स्व.यमुना को किसी दल की सीमा  से नहीं जोड़ा जा सकता | वे सीपीआई के टिकट पर विधायक बनने के बावजूद आम जनता एवं दूसरे दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं के भी मददगार थे. एम एल सी ने कहा कि व्यक्ति की पहचान कर्म से होती है पद से नहीं| यमुना यादव ने अपने कर्म के बदौलत ही जनता के बीच अपना अमीट छाप छोड़ा था जो आज भी बरकरार है. हरसिद्धि के विधायक राजेंद्र राम ने कहा कि स्व.पूर्व विधायक यमुना यादव युग पुरुष थे. अपने मेहनत के बल पर उन्होंने राजनीति में एक अलग स्थान बनाया था. वे हमारे मार्गदर्शक भी थे. नरकटिया के विधायक डॉ.शमीम अहमद ने स्व. यमुना यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे जनता के सच्चे हितैषी एवं किसानों के नेता थे.उनके बताए रास्ते पर चल कर ही हम चंपारण का विकास कर सकते हैं. ढाका के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने स्व. यमुना यादव को याद करते हुए कहा कि सर्वधर्म समभाव में विश्वास करने वाले यमुना यादव आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी कीर्ति हमेशा अमर रहेगी. स्व.यादव के युवा पुत्र मनोज कुमार यादव को श्री जायसवाल ने ऐसे आयोजन के लिए बधाई भी दी. राजद जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने पूर्व विधायक स्व. यादव को अपनी पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सच्चा जन नेता बतलाया. उन्होंने कहा कि वे जन संघर्षों में विश्वास रखने वाले जननेता थे. उनके द्वारा किये गये कार्यों की जीतनी प्रशंसा की जाए वो कम है. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक स्व. यादव के पुत्र व कल्याणपुर के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार यादव ने कहा कि उनके पिताजी ने जनता खासकर दबे-कुचले लोगों की सेवा का जो मूल मंत्र दिया था, उसी के आधार पर वे जनसेवा के कार्यों में लगे हैं. उन्होंने आज इस मंच से एक बार पुनः अपने पिताजी व केसरिया के पूर्व विधायक स्व.यमुना यादव के अधूरे सपने को साकार करने का संकल्प दुहराया. श्रद्धांजलि सभा का मंच संचालन पूर्व मुखिया सुभाष गिरि ने किया. श्रद्धांजलि सभा को प्रदेश राजद नेता ठाकुर बजरंगी नारायण सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह, जाप के जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद मोख्तार प्रसाद गुप्ता, पिपरा के राजद नेता सुबोध कुमार यादव, मजदूर नेता भिखारी गिरि, रक्सौल के जिला पार्षद प्रभात प्रसाद सिंह, राजद नेता एनामुल हक,भाजपा नेता सुरेश सहनी, केसरिया प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बच्चूलाल यादव, अधिवक्ता असरार आलम, केदार यादव, हातीम खां, सकलदीप सिंह, मुखिया कन्हैया पांडेय, राजेश्वर सिंह एवं नवल यादव सहित विभिन्न दलों के अनेक नेताओं ने संबोधित किया. इस अवसर पर पूर्व विधायक के परिजनों की ओर से एक सामुहिक भोज भी आयोजित किया गया.