आतिशी बनेंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री
- Post By Admin on Sep 17 2024

नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जब से अपने इस्तीफे की घोषणा की तब से ये सवाल उठने लगे थे कि दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा। अब इसका फैसला आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दल की बैठक मे हो गया है और विधायकों ने आतिशी के सीएम बनाने पर सहमती जताई हैं। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी अब केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की नई सीएम होंगी।आतिशी सीएम अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्रो में से एक हैं।
हालांकि, आतिशी के अलावा अन्य नाम पर भी चर्चा थी। इनमें केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, मंत्री सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, और इमरान हुसैन के नाम भी शामिल थे। मगर सीएम बनने की रेस में आतिशी ने बाज़ी मार ली।
अतीशी, जो कि आम आदमी पार्टी (आप) की प्रमुख नेता हैं, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।
शीला दीक्षित ने 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार मुख्यमंत्री का पद संभाला था, और उनके कार्यकाल को दिल्ली में महत्वपूर्ण बदलावों के लिए याद किया जाता है। सुषमा स्वराज ने भी दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन उनके कार्यकाल की अवधि छोटी थी।
अब, आम आदमी पार्टी ने अतीशी को मुख्यमंत्री पद के लिए नामांकित किया है। अतीशी की नियुक्ति दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ने के साथ-साथ महिलाओं की भूमिका को भी सशक्त करेगी। उनके नेतृत्व में दिल्ली में नई योजनाओं और विकासात्मक पहलों की उम्मीद की जा रही है।
अतीशी के मुख्यमंत्री बनने की संभावना ने दिल्ली की राजनीति में एक नई ऊर्जा भर दी है, और सभी की नजरें अब उनके आगामी कार्यकाल पर टिकी हुई हैं।