ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Sep 10 2024
अयोध्या : रायबरेली हाईवे पर एक बार फिर तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला। कुमारगंज थाना क्षेत्र के इटौंजा गांव निवासी 60 वर्षीय मकसूद को एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मकसूद अपनी बाइक से हलियापुर की ओर जा रहे थे। पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद मकसूद बाइक समेत दूर read more
- Post by Admin on Sep 10 2024
गया : बिहार में सरकारी लापरवाही और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जनता का गुस्सा एक बार फिर उभर कर सामने आया है। गया ज़िले के मोहनपुर प्रखंड में सड़क की जर्जर हालत से परेशान ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। सड़क की बदहाली से त्रस्त होकर ग्रामीणों ने इस सड़क पर धान की रोपनी कर दी और बैलों से हल चलाया। गड्ढों में भरे पानी में महिलाओं ने धान की रोपनी क read more
- Post by Admin on Sep 10 2024
भागलपुर : 15 सितंबर से भागलपुर से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर की सौगात देने वाली है। मालदा रेल मंडल को रेलवे बोर्ड से इस संबंध में आधिकारिक सूचना प्राप्त हो चुकी है, जिसके अनुसार उद्घाटन समारोह भागलपुर रेलव read more
- Post by Admin on Sep 10 2024
अरवल : बिहार के अरवल जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में भाकपा माले के वरिष्ठ नेता सुनील चंद्रवंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह दिल दहला देने वाली वारदात सोमवार की देर शाम करपी बाजार के पास हुई, जब 55 वर्षीय चंद्रवंशी अपने घर लौट रहे थे। सूत्रों के अनुसार, अपराधियों ने घात लगाकर चंद्रवंशी का इंतजार किया और जैसे ही वह मौके पर पहुंचे, उन पर ताब read more
- Post by Admin on Sep 10 2024
दुनिया की प्रमुख टेक कंपनी ऐपल ने अपने लेटेस्ट iPhone 16 और iPhone 16 Plus को लॉन्च कर दिया है। पिछले कई दिनों से इस फोन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही थी। कंपनी ने सोमवार को इन फोन्स में नया डिजाइन पेश किया है, जो A18 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ ही, कंपनी ने इनमें नया Apple Intelligence फीचर भी दिया है, जो यूजर्स के रोजमर्रा के कामों को और भी आसान बना देगा। प्राइवेसी पर भी खास ध्यान दिया गया है। read more
- Post by Admin on Sep 09 2024
पूर्वी चंपारण (मधुरेश प्रियदर्शी) : बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मो. हिदायतुल्लाह खां की पत्नी 91 वर्षीया श्रीमती कमरुननेशां का सोमवार को निधन हो गया. इधर कुछ दिनों से बीमार चल रही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मो. खां की पत्नी ने राजधानी पटना में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के सुपुत्र व चंपारण के मशहूर का read more
- Post by Admin on Sep 09 2024
लखीसराय : परिवार नियोजन पखवाड़ा अभियान की सफलता के लिए सोमवार को जिले में प्रचार अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विनोद प्रसाद सिन्हा ने सिविल सर्जन कार्यालय से सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में भ्रमण करेगा और लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जागरूक करेगा। मौके पर जि read more
- Post by Admin on Sep 09 2024
लखीसराय : रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को एक दरोगा और महिला सिपाही पर हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं। यह घटना उस समय हुई जब रामगढ़ चौक थाना के दरोगा मनन कुमार और महिला सिपाही एक लड़के से मारपीट कर रहे बदमाशों को रोकने गए थे। हमलावरों ने दरोगा और महिला सिपाही पर भी हमला कर दिया, जिसमें दरोगा के सिर पर ईंट स read more
- Post by Admin on Sep 09 2024
लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा आयोजित दो दिवसीय साक्षरता कार्यक्रम सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम के तहत जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र महिसोना के सभागार में जागरूकता रैली और रोजगार पूरक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर किया गया था। जागरूकता रैली read more
- Post by Admin on Sep 09 2024
लखीसराय : जिला उत्पाद पुलिस द्वारा रविवार शाम से सोमवार तक की गई छापामारी के दौरान लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप से एक तस्कर को डेढ़ लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही इंग्लिश मोहल्ला से एक शराबी को भी हिरासत में लिया गया है। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय रेलवे स्टेशन के बाहर पटना जिला के आलमगंज थाना क् read more