धरती आबा के वंशज मंगल मुंडा का निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

  • Post By Admin on Nov 29 2024
धरती आबा के वंशज मंगल मुंडा का निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

रांची : धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशज मंगल सिंह मुंडा का निधन शुक्रवार को रिम्स में हुआ। वे 25 नवंबर को खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र स्थित पीडिहातु मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। यात्री वाहन से गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

मंगल मुंडा के निधन से आदिवासी समुदाय में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार खूंटी जिले के उलिहातु गांव में किया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन ने मंगल मुंडा के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और शुक्रवार को रिम्स पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया।