महाराष्ट्र समाचार

दिखाया गया है 542 चीज़े में से 41-50 ।
पवन सिंह का पापे पड़ी गाना बना वायरल सेंसेशन, शालिनी संग स्क्रीन केमिस्ट्री ने फिर जीता दिल
  • Post by Admin on Aug 05 2025

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह एक बार फिर अपने नए धमाकेदार म्यूजिक वीडियो 'पापे पड़ी' के जरिए दर्शकों के दिलों पर छा गए हैं। रोमांस, नोकझोंक और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस से भरपूर यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महज कुछ घंटों में ही लाखों व्यूज बटोरकर गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। गाना 'म्यूजिक मोहल्ला' यूट्यूब चैनल पर रिल   read more

अनिल अंबानी 17,000 करोड़ रुपए के लोन घोटाले में ईडी के सामने हुए पेश, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज
  • Post by Admin on Aug 05 2025

मुंबई : अरबों रुपए के बैंक लोन घोटाले की जांच के सिलसिले में रिलायंस समूह (आरएएजीए) के चेयरमैन अनिल अंबानी मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश हुए। उन्हें 17,000 करोड़ रुपए के कथित वित्तीय घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए तलब किया गया था। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, अनिल अंबानी सुबह मुंबई स्थित अपने आवास से रवाना होक   read more

फ्रीडम टू फीड अभियान को फिर से जीवंत कर रहीं नेहा धूपिया, कहा – बच्चे को दूध पिलाना शर्म की नहीं, गरिमा की बात है
  • Post by Admin on Aug 04 2025

मुंबई : विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर अभिनेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता और दो बच्चों की मां नेहा धूपिया ने एक बार फिर मातृत्व से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी आवाज बुलंद की है। ‘फ्रीडम टू फीड’ अभियान के तहत उन्होंने साफ कहा है कि “किसी भी महिला को सिर्फ इसलिए शर्मिंदा नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह अपने बच्चे को स्तनपान कराना चाहती है। यह उसका अधिकार है और इसे गरिमा के स   read more

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
  • Post by Admin on Aug 03 2025

नागपुर : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। रविवार सुबह 8:46 बजे नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 112 पर एक अज्ञात कॉलर ने धमकी दी कि वर्धा रोड स्थित गडकरी के घर ‘एनरिको हाइट्स’ को बम से उड़ाया जाएगा। धमकी मिलते ही नागपुर पुलिस हरकत में आ गई। प्रतापनगर थाने की टी   read more

मालेगांव ब्लास्ट केस : साध्वी प्रज्ञा समेत सभी 7 आरोपी बरी — कोर्ट ने कहा, पर्याप्त सबूत नहीं
  • Post by Admin on Jul 31 2025

मुंबई : देश के बहुचर्चित मालेगांव बम धमाका मामले में 17 साल बाद विशेष एनआईए अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने यह निर्णय सबूतों के अभाव और जांच में खामियों के आधार पर दिया है। 2008 में हुए इस धमाके में 6 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे। इस मामले ने न केवल महाराष्ट्र बल्कि देशभर की राजनीति और ज   read more

जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों की धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को मिला जबरदस्त मुनाफा
  • Post by Admin on Jul 30 2025

मुंबई : जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों ने मंगलवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत करते हुए निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया। कंपनी के शेयर ने एनएसई पर 355 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट होकर आईपीओ मूल्य 237 रुपये से लगभग 50 फीसदी ऊंची बढ़त दर्ज की। वहीं बीएसई पर यह 350 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से करीब 47.6 फीसदी ज्यादा है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण लिस्टिंग   read more

सुपरस्टार अहान पांडे की बहन अलाना ने लूटी महफिल, इंटरनेट पर छाईं अदाएं
  • Post by Admin on Jul 30 2025

मुंबई : 18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत करते हुए मात्र चार दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि एक नए सुपरस्टार को भी जन्म दिया — अहान पांडे। लेकिन इन दिनों चर्चा सिर्फ अहान तक सीमित नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके साथ-साथ उनकी बहन अलाना पांडे भी सुर्खियों में हैं। बेशक अलाना ने   read more

टीवी इंडस्ट्री में महिलाओं की भूमिका में आया सकारात्मक बदलाव, नायरा बनर्जी ने की सराहना
  • Post by Admin on Jul 30 2025

मुंबई : टेलीविजन अभिनेत्री नायरा बनर्जी का मानना है कि छोटे पर्दे पर महिलाओं की स्थिति में आया बदलाव न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज में व्याप्त जेंडर भेदभाव को तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम भी है। ‘दिव्या दृष्टि’ फेम नायरा ने कहा कि आज टीवी शोज में महिलाएं केवल सहायक किरदार नहीं रहीं, बल्कि कहानियों की धुरी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा, “पहले जहां महिलाएं पर्दे पर केवल   read more

ठाकरे बंधुओं की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, छह साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे
  • Post by Admin on Jul 27 2025

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को उस वक्त बड़ी हलचल मच गई, जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने करीब छह साल बाद अचानक 'मातोश्री' पहुंचकर अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। यह भेंट जहां एक ओर उद्धव ठाकरे के जन्मदिन की बधाई के बहाने हुई, वहीं दूसरी ओर राज्य की राजनीति में नई सियासी संभावनाओं की सुगबुगाहट को भी जन्म दे गई। इस खास मौके पर उ   read more

पत्नी को सांवली कहना या खाने में कमी निकालना क्रूरता नहीं : बॉम्बे हाईकोर्ट 
  • Post by Admin on Jul 27 2025

मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट ने वैवाहिक जीवन से जुड़े एक संवेदनशील और पुराने मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया है कि पत्नी को सांवले रंग को लेकर ताना मारना या उसके खाने में कमियां निकालना, भारतीय दंड संहिता की धारा 498A के तहत ‘क्रूरता’ नहीं माना जा सकता। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति एस.एम. मोदक की एकल पीठ ने की, जिसने आत्महत्या के लिए उकसाने के 27 वर्ष पुराने मामले मे   read more