झारखंड समाचार
- Post by Admin on Dec 13 2024
रांची : झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सली संगठन पीएलएफआई के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है। उग्रवाद प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों ने हथियार उठाकर आंदोलन शुरू कर दिया है। बीते एक सप्ताह में ग्रामीणों ने पीएलएफआई के तीन उग्रवादियों को मौत के घाट उतार दिया जिससे पूरा संगठन सकते में आ गया है। घटनाओं के बाद पीएलएफआई ने पत्र जारी कर सफाई दी है। संगठन ने मृत उग्रवादियों read more
- Post by Admin on Dec 13 2024
रांची : झारखंड सरकार स्विगी, ज़ोमैटो, ओला, उबर और बिग बास्केट जैसी गिग इकॉनमी प्लेटफॉर्म कंपनियों से अतिरिक्त टैक्स वसूलने की योजना पर काम कर रही है। सरकार इन कंपनियों के राज्य में होने वाले कुल कारोबार पर एक से दो प्रतिशत सेस लगाने पर विचार कर रही है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का उद्देश्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं है बल्कि इन कंपनियों से वसूले गए टैक्स का एक हिस्स read more
- Post by Admin on Dec 13 2024
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत राज्य के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा करना और उनके प्रभावी read more
- Post by Admin on Dec 13 2024
पलामू : जिले में अफीम (पोस्ता) की खेती को रोकने में पुलिस को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 2023-24 में 177 एकड़ में फैली पोस्ता की फसल को नष्ट किया गया था लेकिन 2024-25 में जिले में इस खेती की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। पुलिस की सर्विलांस टीम हर इलाके का निरीक्षण कर रही है और यह पता लगा रही है कि कहीं पोस्ता की खेती तो नहीं हुई है। खासकर उन इलाकों में, जो पोस्ता की खेती के लिए प read more
- Post by Admin on Dec 13 2024
रांची : हिन्डाल्को नर्सरी के पास शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें रिलायंस यात्री बस और पस्त का पाइप लगा ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस यात्री बस तेज रफ्तार से जा रही थी तभी ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। ट्रक में पस्त का पाइप लदा हुआ था जिससे टक्कर read more
- Post by Admin on Dec 13 2024
रांची : झारखंड कांग्रेस के विधायक दल के नेता के नाम पर अनिश्चितता का दौर समाप्त हो गया है। पार्टी आलाकमान ने पोड़याहाट से विधायक प्रदीप यादव को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। इसके साथ ही राजेश कच्छप को उपनेता की जिम्मेदारी दी गई है। इस फैसले की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने विधानसभा स्पीकर रबींद्रनाथ महतो से मुलाकात के दौरान दी। जब उन्होंने बंद लिफाफे में read more
- Post by Admin on Dec 13 2024
जमशेदपुर : शहर से सटे कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुंचिया स्थित माँ तारा कंस्ट्रक्शन कंपनी में शनिवार-रविवार की रात हुई डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि इस डकैती के मास्टरमाइंड इस कंस्ट्रक्शन कंपनी में हाइवा ड्राइवर सनातन तांती था। उसने अपने साथियों के साथ मि read more
- Post by Admin on Dec 12 2024
रांची : झारखंड में बालू की किल्लत ने विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। जेएसएमडीसी द्वारा संचालित 444 बालू घाटों में से 409 को अब तक पर्यावरण स्वीकृति नहीं मिली है। जबकि केवल 35 बालू घाटों को स्वीकृति मिली है। इसके चलते राज्य में बालू की भारी कमी हो गई है जो अबुआ आवास योजना और अन्य सरकारी परियोजनाओं पर भी असर डाल रही है। बालू उत्खनन पर रोक के कारण रियल इस्टेट क्षेत्र read more
- Post by Admin on Dec 12 2024
जामताड़ा : जिले में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा साइबर अपराध थाना के पुलिस निरीक्षक जयन्त तिर्की के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिरगा में छापामारी कर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों पर आरोप था कि वे फर् read more
- Post by Admin on Dec 12 2024
रांची : झारखंड कैडर के नौ आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिलने जा रहा है। इस संबंध में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक 19 दिसंबर को होगी। इस बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में आईपीएस अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड सहित अन्य पदों पर प्रमोशन दिया जाएगा। झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अफसर व तत्कालीन डीजीपी अजय कुमार स read more