जाने आखिर क्यों होगा महेंद्र सिंह धोनी पर कार्यवाई
- Post By Admin on Dec 21 2024

रांची : महेंद्र सिंह धोनी पर हरमू आवास में लैब खोले जाने की मिली जानकारी के बाद झारखंड राज्य आवास बोर्ड द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर कार्यवाई करने की तैयारी शुरू कर ली गई है।
झारखंड राज्य आवास बोर्ड का कहना है कि हरमू आवास के आवासीय प्लॉट का इस्तेमाल व्यवसायिक कामों में करना नियम के खिलाफ है l वहीं बोर्ड अध्यक्ष संजय लाल पासवान का कहना है कि जिन लोगों को आवासीय प्लॉट दिया गया है वह केवल अपने आवास के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते है। अगर इसका उपयोग अपने किसी निजी व्यवसाय में करते है तो उन पर कानूनी कारवाई की जाएगी l
धोनी के हरमू रोड स्थित आवास पर लैब खोलने की मिली जानकारी
धोनी के हरमू रोड स्थित आवास पर लैब की जानकारी के बाद बोर्ड ने मामले की सत्यता के लिए जाँच के आदेश दिए। धोनी को यह प्लॉट किस उद्देश्य से दिया गया था और इसका उपयोग नियम के मुताबिक हो रहा है या नहीं इसकी जांच की जाएगी l अगर यह साबित होता है कि यह आवासीय प्लॉट व्यवसायिक रूप मे उपयोग हो रहा है तो बोर्ड इस आधार पर कार्यवाई करेगा।
वर्तमान मे धोनी रिंग रोड स्थित सिमलिया में अपने नए घर में रह रहे है। जबकि हरमू रोड पर उनका पुराना आवास है l इसी आवास में लैब खोलने की बात सामने आई है। जिसको लेकर झारखंड राज्य आवास बोर्ड कड़ी नजर बनाई हुई है। मुख्यतौर पर देखने वाली बात यह भी है कि धोनी का यह आवास झारखंड सरकार ने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया था लेकिन जानकारी के अनुसार अब इसमें व्यावसायिक कार्य होने की सूचना मिल रही है।