झारखंड समाचार
- Post by Admin on Nov 11 2024
रांची : विधानसभा चुनाव के तहत संबंधित जिलों में ड्राई डे घोषित किया गया है। जिसके चलते चुनाव के दौरान शराब की दुकानें और संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। रांची जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 15 जिलों के 43 विधानसभा क्षेत्रों में शराब की बिक्री 11 नवंबर की शाम 5 बजे से 13 नवंबर की शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इसके अलावा, 18 नवंबर की शाम 5 बजे से 20 नवंबर की शाम 5 बजे तक 38 विधानसभा read more
- Post by Admin on Nov 11 2024
रांची : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य में पहले चरण के विधानसभा चुनावों के प्रचार का शोर सोमवार शाम से थम जाएगा। मतदान के समय के अनुसार, जहां शाम पांच बजे तक मतदान होगा, वहां चुनाव प्रचार भी शाम पांच बजे समाप्त होगा। वहीं, जहां मतदान शाम चार बजे तक होना है, वहां चुनाव प्रचार 48 घंटे पहले, यानी सोमवार को शाम चार बजे बंद हो जाएगा। प्रचार समाप् read more
- Post by Admin on Nov 11 2024
चतरा : चतरा से सांसद कालीचरण सिंह को एक बार फिर दिल का दौरा पड़ने की खबर है। बताया जा रहा है कि उन्हें चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ डॉक्टरों ने उनका प्रारंभिक इलाज किया। सांसद के स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रांची के रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) रेफर कर दिया है। जहाँ उनकी स्थिति को स्थिर रखने और बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने के प read more
- Post by Admin on Nov 11 2024
रांची : झारखंड में चुनावी सरगर्मी तेज हैं. कांके विधानसभा क्षेत्र में इस बार के चुनाव में कड़ा संघर्ष है. सभी पार्टी सहित निर्दलीय प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से मतदाता को रिझाने में लगे हुए हैं लेकिन इस विधानसभा चुनाव के इतिहास में 1990 के बाद से पार्टी को भले ही उम्मीदवार पर भरोसा नहीं रहा हो लेकिन जनता ने पार्टी पर विश्वास जताया है. क्षेत्र बड़ा होने के कारण जनता से भले ही प्रत् read more
- Post by Admin on Nov 04 2024
राँची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी किया है। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, और झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित रहे। घोषणापत्र में भाजपा की योजनाओं और नीतियों को स्पष्ट किया गया है, जो राज्य के विकास और कल्याण के लिए तैयार की read more
- Post by Admin on Nov 04 2024
रांची : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों को छह नवंबर से शीतकालीन वर्दी पहनने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय शरद ऋतु के आगमन को देखते हुए लिया गया है, जबकि पहले आदेश के तहत सभी पुलिसकर्मियों को दो मार्च 2024 से ग्रीष्मकालीन वर्दी पहनने का निर्देश दिया गया था। यह आदेश होमगार्ड मुख्यालय सहित पुलिस के सभी इकाइयों के लिए लागू किया गया है। पुलिस मुख्यालय के द्वारा जा read more
- Post by Admin on Nov 02 2024
रामगढ़ : 1 नवंबर 2024 को मांडू स्थित शांति सरोवर ढाबा में आजसू-भाजपा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री खेमलाल साव ने की, जबकि संचालन रोहित साव द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 9 नवंबर 2024 को होने वाले जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट पर चर्चा करना और अधिक से अधिक मत प्राप्त करने के तरीकों पर विचार करना था। इस बैठक में पवन कुमार, बैजनाथ राम, रोहित स read more
- Post by Admin on Nov 01 2024
हजारीबाग : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान के दिन मतदाताओं के पास e-EPIC (मतदाता पहचान पत्र) नहीं होने पर भी वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय, हजारीबाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर 12 अन्य प्रकार के फोटो पहचान पत्रों से भी पहचान साबित कर मतदान किया जा सकता है। वैकल्पिक पहचान पत्रों की सूची प read more
- Post by Admin on Nov 01 2024
बोकारो : चास के पटाखा बाजार में अचानक लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से 55 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग की लपटों से दुकानों में रखे पटाखों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे रॉकेट जैसे पटाखे आसपास के इलाकों में इधर-उधर उड़ने लगे। इस हादसे का फायदा उठाते हुए कुछ अराजक तत्वों ने दुकानों में जमकर लूटपाट भी की। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचक read more
- Post by Admin on Nov 01 2024
रांची : विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत पिठौरिया थाना चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान के दौरान एक सीमेंट व्यापारी के माल वाहक ऑटो से 67,000 रुपये बरामद किए गए। थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि यह ऑटो पतरातु से रांची जा रही थी। तलाशी के दौरान ऑटो के केबिन में रखे पैसे का हिसाब ड्राइवर नहीं दे सका, जिसके बाद पैसे जब्त कर टेंपो छोड़ दिया गया। read more