झारखंड समाचार

दिखाया गया है 599 चीज़े में से 181-190 ।
कीटनाशक घोटाला मामले में तीन दशक बाद आया फैसला, सभी आरोपी हुए बरी
  • Post by Admin on Nov 29 2024

रांची : रांची सिविल कोर्ट ने शुक्रवार को तीन दशक पुराने कीटनाशक दवा घोटाला मामले में अपना फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इस मामले में 14 आरोपियों को ट्रायल का सामना करना पड़ा था। जिनमें से आठ को साक्ष्य के अभाव में बरी किया गया। वहीं एक आरोपी की ट्रायल के दौरान मृत्यु हो गई थी। यह घोटाला 1995 में हुआ था। जब झारखंड के वन विभाग ने एक टेंडर जारी किया था। जिसमें कीटन   read more

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य से बाहर आलू सप्लाई पर लगाई रोक, बढ़ेंगे आलू के दाम
  • Post by Admin on Nov 29 2024

रांची : पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य से बाहर आलू की सप्लाई पर रोक लगा दी है। जिसके कारण झारखंड समेत अन्य राज्यों में आलू की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर ट्रकों की जांच तेज कर दी है। अब आलू लदे ट्रकों को राज्य सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। डिबुडीह चेकपोस्ट पर पश्चिम बंगा   read more

धरती आबा के वंशज मंगल मुंडा का निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Nov 29 2024

रांची : धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशज मंगल सिंह मुंडा का निधन शुक्रवार को रिम्स में हुआ। वे 25 नवंबर को खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र स्थित पीडिहातु मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। यात्री वाहन से गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो ग   read more

राशन कार्ड बनवाने जिला आपूर्ति कार्यालय में उमड़ी भीड़, मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना बना कारण
  • Post by Admin on Nov 29 2024

रांची : समाहरणालय भवन स्थित जिला आपूर्ति कार्यालय में इन दिनों भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग नए राशन कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए कतार में खड़े हैं। यह भीड़ मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को दिए जाने वाले 25 हजार प्रति माह के लाभ के लिए जरूरी राशन कार्ड बनवाने के कारण बढ़ी है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत आर्थ   read more

रोशनलाल चौधरी और तिवारी महतो ने रामगढ़ डीसी से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की की अपील
  • Post by Admin on Nov 29 2024

रामगढ़ : बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी और मांडू विधायक तिवारी महतो ने गुरुवार को समाहरणालय में उपायुक्त चंदन कुमार से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों विधायकों ने क्षेत्र की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने और अपने विधानसभा क्षेत्रों को विकसित बनाने के लिए डीसी से सहयोग की अपील की। विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि हमारे क्षेत्र की समस्याओं क   read more

कोयला साइडिंग पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, कुख्यात मयंक सिंह ने ली जिम्मेदारी
  • Post by Admin on Nov 29 2024

लातेहार : गुरुवार सुबह जिले के बालूमाथ स्थित रेलवे कोयला साइडिंग पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना सुबह करीब 4 बजे हुई जब अज्ञात अपराधी ट्रकों को निशाना बनाकर गोलियां चलाने लगे। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी को चोट नहीं आई लेकिन ट्रकों पर गोलियों के निशान जरूर पड़ गए। ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ियों में छिप गए थे, जिससे उनकी जान बच गई। घटना के बाद बालूमाथ पुलिस इंस्प   read more

हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण के बाद पत्नी संग बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू को नमन किया
  • Post by Admin on Nov 29 2024

राँची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चौथी बार शपथ ग्रहण के बाद अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची में भगवान बिरसा मुंडा और भगवान सिदो-कान्हू की प्रतिमाओं को नमन किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के आदिवासी नेताओं और उनके योगदान को सम्मानित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान में हुआ था जिसमें कई   read more

हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कई प्रमुख नेता रहे मौजूद
  • Post by Admin on Nov 29 2024

रांची : गुरुवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हेमन्त सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हाथ हिलाकर हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर क   read more

मंजूनाथ भजंत्री बने रांची के नए उपायुक्त
  • Post by Admin on Nov 29 2024

रांची : मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को रांची के उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त कार्यालय में वरुण रंजन ने उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर जिलास्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंजूनाथ भजंत्री 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करते हुए मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्र   read more

चुनाव के बाद भी धनबाद में फंसे हैं त्रिपुरा स्टेट राइफल कंपनी के 80 जवान
  • Post by Admin on Nov 29 2024

धनबाद : झारखंड में चुनाव समाप्त होने के बाद गुरुवार को नए सरकार की ताजपोशी भी बड़े धूमधाम से सम्पन्नकी हुई लेकिन इन सब के बीच चुनाव के दौरान आए त्रिपुरा स्टेट राइफल कंपनी के 80 जवान धनबाद में फंसे हुए हैं, क्योंकि उन्हें अभी तक अपनी पोस्टिंग पर लौटने के लिए रिलीज ऑर्डर नहीं मिला है।  जवानों को सरायढेला स्थित एक सरकारी स्कूल में ठहराया गया है। जिससे स्कूल में पढ़ाई प्रभाव   read more