रांची समाचार

दिखाया गया है 387 चीज़े में से 111-120 ।
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 170 आर्मर पुलिसकर्मियों की अंतिम वरीयता सूची जारी की
  • Post by Admin on Nov 30 2024

राँची : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 170 आर्मर पुलिसकर्मियों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी है। डीजीपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, इस सूची में 127 हवलदार, 38 जमादार और 5 सूबेदार शामिल हैं।  यह सूची विभिन्न जिला, वाहिनी और इकाइयों के आर्मर पदाधिकारियों द्वारा 29 अगस्त को प्रस्तुत की गई आपत्ति आवेदन के निराकरण के बाद तैयार की गई। वरीयता आपत्ति निराकरण समिति की बैठक में लिए गए   read more

आलू सप्लाई रोकने पर बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप का आग्रह
  • Post by Admin on Nov 30 2024

रांची : झारखंड में आलू संकट गहराता जा रहा है। झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में आलू की ट्रांसपोर्टिंग पर रोक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत कर इस समस्या का समाधान करें। मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प   read more

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक
  • Post by Admin on Nov 30 2024

रांची : झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। जिसमें विश्वासमत प्राप्त करना और द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करना शामिल है। सत्र का प्रारंभ 9 दिसंबर से होगा। जब नवनिर्वाचित विधायक शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद 10 दिसंबर को राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण होगा। जो विधानसभा मे   read more

कीटनाशक घोटाला मामले में तीन दशक बाद आया फैसला, सभी आरोपी हुए बरी
  • Post by Admin on Nov 29 2024

रांची : रांची सिविल कोर्ट ने शुक्रवार को तीन दशक पुराने कीटनाशक दवा घोटाला मामले में अपना फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इस मामले में 14 आरोपियों को ट्रायल का सामना करना पड़ा था। जिनमें से आठ को साक्ष्य के अभाव में बरी किया गया। वहीं एक आरोपी की ट्रायल के दौरान मृत्यु हो गई थी। यह घोटाला 1995 में हुआ था। जब झारखंड के वन विभाग ने एक टेंडर जारी किया था। जिसमें कीटन   read more

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य से बाहर आलू सप्लाई पर लगाई रोक, बढ़ेंगे आलू के दाम
  • Post by Admin on Nov 29 2024

रांची : पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य से बाहर आलू की सप्लाई पर रोक लगा दी है। जिसके कारण झारखंड समेत अन्य राज्यों में आलू की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर ट्रकों की जांच तेज कर दी है। अब आलू लदे ट्रकों को राज्य सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। डिबुडीह चेकपोस्ट पर पश्चिम बंगा   read more

धरती आबा के वंशज मंगल मुंडा का निधन, सीएम ने दी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Nov 29 2024

रांची : धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशज मंगल सिंह मुंडा का निधन शुक्रवार को रिम्स में हुआ। वे 25 नवंबर को खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र स्थित पीडिहातु मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। यात्री वाहन से गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो ग   read more

राशन कार्ड बनवाने जिला आपूर्ति कार्यालय में उमड़ी भीड़, मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना बना कारण
  • Post by Admin on Nov 29 2024

रांची : समाहरणालय भवन स्थित जिला आपूर्ति कार्यालय में इन दिनों भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग नए राशन कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए कतार में खड़े हैं। यह भीड़ मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को दिए जाने वाले 25 हजार प्रति माह के लाभ के लिए जरूरी राशन कार्ड बनवाने के कारण बढ़ी है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत आर्थ   read more

हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण के बाद पत्नी संग बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू को नमन किया
  • Post by Admin on Nov 29 2024

राँची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चौथी बार शपथ ग्रहण के बाद अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची में भगवान बिरसा मुंडा और भगवान सिदो-कान्हू की प्रतिमाओं को नमन किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के आदिवासी नेताओं और उनके योगदान को सम्मानित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी मैदान में हुआ था जिसमें कई   read more

हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कई प्रमुख नेता रहे मौजूद
  • Post by Admin on Nov 29 2024

रांची : गुरुवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हेमन्त सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हाथ हिलाकर हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर क   read more

मंजूनाथ भजंत्री बने रांची के नए उपायुक्त
  • Post by Admin on Nov 29 2024

रांची : मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को रांची के उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त कार्यालय में वरुण रंजन ने उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर जिलास्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंजूनाथ भजंत्री 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करते हुए मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्र   read more