दिल्ली समाचार
- Post by Admin on Aug 01 2025
वॉशिंगटन/नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत से आयातित वस्तुओं पर प्रस्तावित 25 प्रतिशत टैरिफ को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। यह टैरिफ अब 1 अगस्त की बजाय 7 अगस्त से प्रभाव में आएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को 'ट्रुथ सोशल' पर घोषणा करते हुए कहा कि भारत पर यह निर्णय रूस और चीन के साथ उसके ऊर्जा व रक्षा सहयोग के चलते लिया गया है। read more
- Post by Admin on Jul 31 2025
नई दिल्ली : मनोरंजन और तकनीक की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में अमेजन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्टार्टअप फैबल में निवेश किया है। यह स्टार्टअप एक अनोखा प्लेटफॉर्म ‘शोरनर’ लॉन्च कर रहा है, जो दर्शकों को खुद का टीवी शो बनाने की शक्ति देगा। अब दर्शक होंगे शो-क्रिएटर ‘शोरनर’ की मदद से यूजर्स केवल कुछ शब्द टाइप कर के अपनी कल्पना के अनुसार टीà read more
- Post by Admin on Jul 31 2025
नई दिल्ली : भारत-अमेरिका संबंधों में इन दिनों खटास साफ नजर आ रही है। 25 फीसदी टैरिफ की मार झेल रहे भारत को अमेरिकी प्रशासन ने अब एक और बड़ा झटका दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान से तेल और पेट्रोकेमिकल लेनदेन को लेकर भारत की छह प्रमुख कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस कार्रवाई के दायरे में अब करीब 220 मिलियन डॉलर के सौदे जांच के घेरे में आ गए हैं। इन 6 भारतीय कंपनियोठread more
- Post by Admin on Jul 31 2025
नई दिल्ली : मालेगांव बम धमाके के सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फैसले को "न्याय का अपमान" बताते हुए जांच एजेंसियों और सरकार पर सीधे निशाने साधे। ओवैसी ने इसे "जानबूझकर की गई घटिया जांच और अभियोजन की नाकामी" करार दिया और सवाल उठाया कि छह नमाजियों की हत्या का जिम्मेदार कौन है? read more
- Post by Admin on Jul 31 2025
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। 1988 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस का नया मुखिया नियुक्त किया गया है। 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की जगह उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर अपनी औपचारिक मुहर लगा दी है। अनुशासन और दूरदृष्टि के लिए पहचाने ठread more
- Post by Admin on Jul 31 2025
नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि "भारत एक डेड इकोनॉमी (मृत अर्थव्यवस्था) बन चुका है, जिसे पूरी दुनिया देख रही है, सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर।" उन्होंने यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रà read more
- Post by Admin on Jul 30 2025
नई दिल्ली : भारत में क्रेडिट कार्ड का बढ़ता चलन अब चिंता का सबब बनता जा रहा है। जहां एक ओर उपभोक्ताओं की डिजिटल निर्भरता और खर्च करने की आदतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर क्रेडिट कार्ड पर बकाया राशि खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। सीआरआईएफ हाई मार्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 91 से 360 दिनों तक बकाया क्रेडिट कार्ड भुगतान में सिर्फ एक साल में 44 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। माठread more
- Post by Admin on Jul 30 2025
नई दिल्ली : रूस के कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार को आए 8.8 तीव्रता के भीषण भूकंप ने प्रशांत महासागर क्षेत्र के कई देशों को अलर्ट मोड में ला दिया है। इस शक्तिशाली झटके के बाद जापान, न्यूजीलैंड, हवाई, चिली समेत करीब 60 देशों में सुनामी का खतरा मंडराने लगा है। इसके चलते भारत में भी लोगों के मन में आशंका उत्पन्न हो गई कि क्या देश में भी सुनामी का प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि, à read more
- Post by Admin on Jul 30 2025
नई दिल्ली : चेहरे की रंगत को उभारने और मेकअप में प्राकृतिक लुक लाने वाला ब्लश, आज हर महिला के मेकअप किट का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन गलत शेड या उत्पाद का चयन न केवल लुक को बिगाड़ सकता है, बल्कि स्किन पर भी विपरीत असर डाल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ब्लश खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है, जिससे यह आपकी त्वचा और अवसर के अनुसार सबसे उपयुक्त सिद्ध हो। त्ठread more
- Post by Admin on Jul 30 2025
नई दिल्ली : प्राचीन भारतीय वाद्ययंत्र सितार न सिर्फ कानों को सुकून देने वाला संगीत रचता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभदायक माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि सितार वादन एक प्रकार की ध्यान-साधना है, जो तनाव और चिंता को कम करने में प्रभावशाली भूमिका निभा सकती है। ध्यान और एकाग्रता में करता है वृद्धि सितार बजाते समय हर सुर पर ध्यान केंद्रठread more