दिल्ली समाचार
- Post by Admin on Sep 01 2025
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मामले में विपक्षी दलों को बड़ा झटका देते हुए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावे और आपत्तियों की समय सीमा 1 सितंबर से आगे बढ़ाने की मांग को खारिज कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने चुनाव आयोग के इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया कि 1 सितंबर की डेडलाइन के बाद भी लोग अपनी आपत्तियां और दावे दर्ज कर सकेंगे। चुनाव ठread more
- Post by Admin on Sep 01 2025
नई दिल्ली : एशिया में काम करने के लिए बेहतरीन जगहों की हालिया रिपोर्ट में भारत का नाम प्रमुखता से सामने आया है। ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, एशिया की टॉप 100 कंपनियों में से 48 भारत में संचालित होती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये 48 कंपनियां बड़ी कंपनियों की श्रेणी में आती हैं, जबकि मिड-साइज कैटेगरी में भारत में 12 कंपनियां शामिल हैं। यह आंकडठread more
- Post by Admin on Sep 01 2025
नई दिल्ली : इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त तक 4.18 करोड़ करदाताओं ने आईटीआर भरा है, जिनमें से 3.98 करोड़ रिटर्न वेरिफाई हो चुके हैं और 2.74 करोड़ वेरिफाइड रिटर्न प्रोसेस किए जा चुके हैं। आम धारणा है कि आईटीआर फाइलिंग के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) या वित्तीय पेशेवर की जरूरत होती है। लेकिन अगर आà read more
- Post by Admin on Sep 01 2025
नई दिल्ली : भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मंगलवार का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन सूर्य सिंह राशि में और चंद्रमा धनु राशि में स्थित होंगे। साथ ही, दिन का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक रहेगा, जबकि राहुकाल दोपहर 3:31 बजे से 5:06 बजे तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार, मंगलवार और विशेष नक्षत्रों के संयोग में विडाल योग बन सकता है, जिसे अशुभ माठread more
- Post by Admin on Sep 01 2025
नई दिल्ली : मानसून का मौसम अपने साथ ताजगी और राहत लाता है, लेकिन इस दौरान बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ जाता है। सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट की समस्या और जोड़ों का दर्द बारिश के मौसम में आम परेशानियां हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इन समस्याओं का सबसे आसान और प्राकृतिक इलाज है अदरक, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि औषधि के रूप में भी बेहद प्रभावी है। अमेरिकन नà read more
- Post by Admin on Aug 31 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करते हुए स्वदेशी और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही विकसित भारत के निर्माण की बुनियाद हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को गणेशोत्सव सहित आगामी त्योहारों की शुभक read more
- Post by Admin on Aug 31 2025
नई दिल्ली : भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पर्व देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण की प्रियतम राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि बिना राधा के कृष्ण की पूजा अधूरी होती है, इसलिए इस दिन व्रत, पूजा और भोग का विशेष महत्व है। राधा अष्टमी खासतौर पर उत्तर भारत में धूमधाम से मनाई जाती à read more
- Post by Admin on Aug 30 2025
नई दिल्ली : दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में चुन्नी प्रसाद को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में मंदिर के सेवादार की मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 9:30 बजे हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के फत्तेपुर गांव का रहने वाला था और बीतॠread more
- Post by Admin on Aug 29 2025
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बिहार की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी याचिकाओं पर शुक्रवार को विचार किया और मामले की सुनवाई 1 सितंबर को करने पर सहमति जताई। याचिकाओं में चुनाव आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां दर्ज करने की तय समय-सीमा बढ़ाने की मांग की गई है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इन याचिकाओं को सूचीबद्ध करने ठread more
- Post by Admin on Aug 29 2025
नई दिल्ली : भारतीय नौसेना के दो अत्याधुनिक युद्धपोत आईएनएस तमाल और आईएनएस सूरत सऊदी अरब के बंदरगाह शहर जेद्दा पहुंचे। इस दौरे का उद्देश्य भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा सहयोग, सामरिक साझेदारी और मित्रवत संबंधों को और सुदृढ़ करना है। नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, इस यात्रा के दौरान भारतीय नौसैनिक दल रॉयल सऊदी नेवल फोर्सेज और बॉर्डर गार्ड्स के साथ खेल मुकाबलों, सांस्कृà read more