नई दिल्ली समाचार
- Post by Admin on Jan 19 2023
नई दिल्ली: केरल में आयोजित जी20 सम्मेलन के पहले स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक के दूसरे दिन की शुरुआत योग से हुई। गुरुवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार के साथ बैठक में भाग लेने वाले सभी लोगों ने समुद्र तट के पास एक घंटे तक योग किया। इस दो दिवसीय बैठक के दौरान ट्रोइका में पहली बार तीन विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्था वाले देश इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील भाग read more
- Post by Admin on Jan 18 2023
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में इन दिनों जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिन्दर गोयल ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में नोटों की गड्डी लहराई। उन्होंने दावा किया है कि यह गड्डी रिश्वत में मिले पैसे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में जॉब भर्ती के लिए टेंडर निकला है। सरकार का क्लॉज है कि 80 फीसदी पुराने कर्मचारियों को रख read more
- Post by Admin on Jan 17 2023
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में देश में आर्थिक असमानता बढ़ी है। खड़गे ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने आर्थिक असमानता की खाई को इतना गहरा कर दिया है कि देश का आम इंसान उसमें धंसता जा रहा है। भारत में सबसे अमीर एक फीसदी लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का 40 फीसदी से अधिक हिस्सा है। वहीं आधी आबादी के पा read more
- Post by Admin on Jan 17 2023
नई दिल्ली : भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आईएसआईएल व अल कायदा संबंधित प्रतिबंध समिति द्वारा लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को सूचीबद्ध करने के फैसले का स्वागत किया है। भारत ने कहा कि इससे क्षेत्र में आतंक के खिलाफ जारी लड़ाई मजबूत होगी। मक्की लश्कर नेता हाफिज सईद का साला है और आतंकी संगठन के लिए धन जुटाने का काम करता रहा है। उसे सूचीबद्ध read more
- Post by Admin on Jan 17 2023
नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने बरेली समेत एकसाथ 16 शहरों अपनी ट्रू 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही जियो ट्रू 5जी नेटवर्क देश के 134 शहरों में पहुंच गया है। बरेली से पहले उत्तर प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद और नोएडा जियो के 5जी नेटवर्क से कनेक्ट हो चुके हैं। जियो नेटवर्क से मंगलवार को जुड़ने वाले अन्य शहर हैं, आंध्र प read more
- Post by Admin on Jan 17 2023
नई दिल्ली : भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत, जो 30 दिसंबर को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक भयानक कार दुर्घटना में चोटिल हो गए थे, ने एक बयान जारी कर कहा कि उनकी सर्जरी सफल रही है और वह आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने इस दौरान समर्थन और शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार जताया। पंत ने ट्वीट किया, "मैं सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए विनम्र और आभारी हूं। मु read more
- Post by Admin on Jan 17 2023
नई दिल्ली : सरकार ने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर विंडफॉल टैक्स में संशोधन किया है। घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल, डीजल और जेट फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स में कटौती की गई है। सरकार की मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स 200 रुपये प्रति टन घटाकर 1900 रुपये प्रति टन कर दिया गया है, जो पहले 2 read more
- Post by Admin on Jan 17 2023
नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बैंकों के अधिग्रहण और शेयरधारिता से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। इसका मकसद यह तय करना है कि बैंकों का स्वामित्व एवं नियंत्रण विभिन्न हाथों में बना रहे और बड़े शेयरधारक लगातार ‘उपयुक्त’ बने रहें। इसके साथ ही आरबीआई ने बैंकों को अपना कर्ज नुकसान का मॉडल बनाने का प्रस्ताव दिया है। आरबीआई ने इस संदर्भ में मास्टर दिशा-नि read more
- Post by Admin on Jan 17 2023
नई दिल्ली : उत्तर भारत के कई शहरों का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। इस लिहाज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को जरूर कुछ राहत है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में ताजा बर्फबारी से पड़ोसी राज्यों में ठंडी हवा बह रही है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को दी। इस अधिकारी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य read more
- Post by Admin on Jan 17 2023
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। यह बैठक राजधानी स्थित नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिह और read more