नई दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 972 चीज़े में से 141-150 ।
सीजफायर पर कांग्रेस नेता का तंज, कहा - अमेरिका के दबाव में सरकार ने पीओके वापस लेने का मौका गंवाया
  • Post by Admin on May 11 2025

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने भारत-पाक संघर्ष के बीच हाल ही में घोषित सीजफायर को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अमेरिका के दबाव में आकर सीजफायर किया, जिससे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस हासिल करने का ऐतिहासिक अवसर गंवा दिया। राशिद अल्वी ने रविवार को कहा, "जब पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से   read more

सीजफायर उल्लंघन पर सेना प्रमुख ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा, जवाबी कार्यवाही के लिए सेना को खुली छूट
  • Post by Admin on May 11 2025

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की सहमति के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया है। इस पर भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पश्चिमी सीमाओं पर तैनात सेना कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा की है। सेना की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि 10 मई को हुई डीजीएमओ वार्ता के दौरान बनी सहमति के बा   read more

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  • Post by Admin on May 10 2025

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दोनों देशों ने सीजफायर (युद्धविराम) पर सहमति जताई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस ऐतिहासिक समझौते की पुष्टि शुक्रवार देर रात की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) ने आज दोपहर 15:35 बजे भ   read more

अपने नागरिकों को ढ़ाल बनाने के साथ पाकिस्तान ने 400 ड्रोन के जरिए किया अटैकः कर्नल सोफिया
  • Post by Admin on May 10 2025

नई दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले के बदले भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर हाहाकार मचा दिया है। विदेश मंत्रालय की ओर से पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों और भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई से जुड़े मामले पर जानकारी देते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से गुरुवार रात देश के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रेन हमले की कोशिश की गई। हालांकि, भारत ने   read more

S400, ब्रह्मोस मिसाइल दोनों है सुरक्षित, सारे पाकिस्तानी दावे हैं झूठे : कर्नल सोफिया
  • Post by Admin on May 10 2025

नई दिल्ली : ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पाकिस्तान के साथ जारी तनाव पर सैन्य अधिकारियों ने कहा कि उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज एयरबेस को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, पाकिस्तान ने मिसाइलें दागीं और अस्पताल तथा स्कूल को निशाना बनाया गया। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने एयर फोर्स स्टेशन सिरसा और एयर फोर्स स्टेशन सूरतग   read more

भारतीय सेना का दमदार पलटवार : जैश के 7 आतंकी ढेर, सांबा में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम
  • Post by Admin on May 09 2025

नई दिल्ली : भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा में लगातार मुस्तैद है और पाकिस्तान के हर नापाक मंसूबे को ध्वस्त कर रहा है। बीती रात पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर किए गए हवाई हमलों की कोशिशों को सफलतापूर्वक नाकाम करने के बाद, सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के सात आतंकवादियों को मार गिराया है। सुरक्ष   read more

भारत-पाक तनाव के बीच सोने-चांदी के दाम में गिरावट, गोल्ड 97,000 के नीचे फिसला
  • Post by Admin on May 09 2025

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी मौद्रिक नीति के संभावित कड़े रुख के चलते घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोना ₹96,900 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो इसके पिछले बंद स्तर ₹97,491 से लगभग ₹591 सस्ता है। सुबह 9:05 बजे तक, सोना ₹841 या 0.86% की गिरावट के स   read more

प्रधानमंत्री मोदी ने कौटिल्य के दर्शन को आधुनिक युग में जीवंत किया : उपराष्ट्रपति धनखड़
  • Post by Admin on May 09 2025

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राचीन भारत के महान राजनीतिक चिंतक और अर्थशास्त्री कौटिल्य के सिद्धांतों को आधुनिक शासन में उतारने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कौटिल्य का दृष्टिकोण शासन के हर पहलू को छूता है, जिसमें नीतिगत दिशा, सुरक्षा, शासक की भूमिका और जनता की भलाई शामिल है। नई दिल्ली में इंडिया फा   read more

पाकिस्तान के हवाई हमलों को भारत ने किया नाकाम, F-16 फाइटर जेट ध्वस्त
  • Post by Admin on May 08 2025

नई दिल्ली : पाकिस्तान द्वारा जम्मू, पठानकोट और जैसलमेर सहित कई रणनीतिक स्थानों पर किए गए हमलों का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने उसकी सभी नापाक कोशिशों को नाकाम कर दिया। भारत का सबसे बड़ा पलटवार: F-16 फाइटर जेट मार गिराया भ   read more

पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, कई मिसाइलें नष्ट
  • Post by Admin on May 08 2025

नई दिल्ली : पाकिस्तान एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार रात पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक करीब 15 शहरों में भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान ने सतवारी, एयरपोर्ट, सुंजवान, जानीपुर, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और भुज सहित कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर मिसाइल और ड्रो   read more