लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,788 चीज़े में से 61-70 ।
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लखीसराय में बैठक, नोटिस तामील और प्रचार-प्रसार पर जोर
  • Post by Admin on Feb 21 2026

लखीसराय : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशानुसार माननीय सचिव विधानंद सागर ने 21 फरवरी 2026 को अपने प्रकोष्ठ में जिले के विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर बैठक की। बैठक में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। सचिव ने   read more

माउंट लिटरा ज़ी स्कूल लखीसराय का क्षेत्रीय निदेशक चंद्रमा प्रधान ने किया पहला औपचारिक दौरा
  • Post by Admin on Feb 21 2026

लखीसराय : माउंट लिटरा ज़ी स्कूल, लखीसराय में पूर्वी क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक चंद्रमा प्रधान का पहला औपचारिक दौरा उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उनके आगमन से विद्यालय परिवार में ऊर्जा और सकारात्मकता का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय परिसर में क्षेत्रीय निदेशक का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। स्काउट टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। सचिव विजेता स्नेही ने पुष   read more

लखीसराय में वाहनों पर DJ सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर जब्ती और जुर्माना
  • Post by Admin on Feb 21 2026

लखीसराय : जिला प्रशासन और जिला परिवहन कार्यालय ने सड़कों पर बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए वाहनों पर डीजे सिस्टम लगाने, लादकर चलने या बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है। यह निर्णय मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत लिया गया है। जारी निर्देश के अनुसार, पिकअप, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रेलर समेत किसी भी वाहन में लोहे के ऊंचे स्ट्रक्चर बनाकर डीजे   read more

पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बोधवन तालाब परिसर में वृक्षारोपण अभियान आयोजित
  • Post by Admin on Feb 21 2026

जमुई : अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर 21 फरवरी 2026 को जय शंकर नगर, बोधवन तालाब परिसर में पर्यावरण भारती द्वारा फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के तहत आम और नारियल के पौधे लगाए गए। पौधारोपण अभियान का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी इंजीनियर नवीन साह ने किया। इस मौके पर पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्   read more

लखीसराय में बिजली विभाग पर अवैध वसूली के आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मांगी जांच
  • Post by Admin on Feb 21 2026

लखीसराय : बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता निशांत कुमार पर ग्रामीण क्षेत्रों में कथित अवैध वसूली और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने जिला पदाधिकारी, लखीसराय को पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। जारी बयान के अनुसार, चानन और लखीसराय के ग्रामीण इलाकों में छापेमारी क   read more

देश की छवि पर बयान को लेकर विरोध, शहीद द्वार पर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिवाद
  • Post by Admin on Feb 21 2026

लखीसराय : ‘वर्ल्ड एआई समिट’ प्रकरण को लेकर शुक्रवार को शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के तहत शहीद द्वार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर प्रतिवाद दर्ज कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ   read more

लखीसराय में सिनेयात्रा का आगाज़, लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान और मगही फ़िल्म भैया आकर्षण का केंद्र
  • Post by Admin on Feb 21 2026

लखीसराय : सिनेयात्रा द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम “बिहार की सिनेयात्रा : रजतपट की विरासत” का प्रथम दिवस सम्मान, स्मृति और सांस्कृतिक विरासत के भावनात्मक संगम के रूप में संपन्न हुआ। लखीसराय संग्रहालय के सभागार में आयोजित इस आयोजन में स्थानीय दर्शकों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से लोग ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्   read more

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, डीएम ने पंचायत स्तर पर जागरूकता के दिए निर्देश
  • Post by Admin on Feb 20 2026

लखीसराय: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 20 फरवरी 2026 को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में समीक्षा, फीडबैक एवं जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की। इस दौरान योजना की प्रगति, लाभार्थियों के अनुभव और कार्यान्वयन से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने योजना की अद्यतन स्थि   read more

DJ सिस्टम वाली गाड़ियों पर DTO की सख्ती, विशेष ड्राइव में 73 हजार जुर्माना
  • Post by Admin on Feb 20 2026

लखीसराय: बिहार सरकार के फैसले और परिवहन विभाग के निर्देशों के तहत जिला परिवहन कार्यालय (DTO) की टीम ने डीजे सिस्टम से लैस और गैर-कानूनी तरीके से डीजे चलाने वाली गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती दिखाई गई। अभियान में सड़क पर डीजे सिस्टम के साथ चल रही गाड़ियों की जांच की गई। परिवहन विभाग के आदेश के अनुसार, सार्   read more

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी के साथ एचआईवी और एड्स जागरूकता अभियान आयोजित
  • Post by Admin on Feb 20 2026

लखीसराय : सदर अस्पताल परिसर में 20 फरवरी 2026 को एचआईवी/एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना तथा प्रभावित मरीजों को उपलब्ध सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी देना रहा। अध्यक   read more