लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,450 चीज़े में से 171-180 ।
18 सितंबर 2025 : लखीसराय की खबरें
  • Post by Admin on Sep 18 2025

कृमि मुक्ति अभियान के तहत छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली लखीसराय : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर पूरे जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को दुर्गा गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में एक रैली निकाली। यह रैली विद्यालय परिसर से निकलकर मुख्य सड़क तक पहुंची, जहां छात्राओं न   read more

साइकिल रैली से गूंजा संदेश : छात्रों ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
  • Post by Admin on Sep 16 2025

लखीसराय : लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के उद्देश्य से लखीसराय जिला प्रशासन और स्वीप कोषांग की ओर से सोमवार को मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लखीसराय विधानसभा क्षेत्र संख्या 168 के अंतर्गत उच्च विद्यालय हलसी में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिक   read more

15 सितंबर 2025 : लखीसराय की खबरें
  • Post by Admin on Sep 15 2025

अधिवक्ता शिव नारायण यादव के निधन पर जिला विधिज्ञ संघ में शोक सभा आयोजित  लखीसराय : जिला विधिज्ञ संघ, लखीसराय के नियमित अधिवक्ता स्वर्गीय शिव नारायण यादव के आकस्मिक निधन पर सोमवार को संघ भवन में शोक सभा आयोजित की गई। अधिवक्ताओं ने न्यायालयीय कार्य से विरत रहते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में अधिवक्ता यादव के सरल, मृद   read more

यूको बैंक पर विधवा को फर्जी नोटिस भेजने और धमकाने का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
  • Post by Admin on Sep 13 2025

लखीसराय : जिले में यूको बैंक पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उसने मृतक ऋणधारी की विधवा को फर्जी नोटिस भेजकर धमकाने और दबाव बनाने का प्रयास किया। अधिवक्ता रजनीश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के नाम पर मृतक दीपक कुमार की पत्नी कुमकुम देवी को एक कथित नोटिस भेजा गया, जिसमें भुगतान न करने पर अदालत और जेल की धमकी दी गई। कुमकुम देवी ने जब उस न   read more

चार साल से यात्रियों को बना रहा था निशाना, हिमगिरी एक्सप्रेस से बैग लिफ्टर गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 13 2025

लखीसराय : दानापुर मंडल के पटना ब्रेवो टास्क टीम और किऊल आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस से एक शातिर बैग लिफ्टर को चोरी के मोबाइल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी को जीआरपी किऊल के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, 12-13 सितम्बर की मध्यरात्रि ब्रेवो टास्क टीम (पटना) के जवान लखीसराय सेक्शन में स्लीपर कोच की जांच कर रहे थे। इस   read more

18 सितंबर को लखीसराय में रोजगार कैम्प-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 11 2025

लखीसराय : श्रम संसाधन विभाग से संबद्ध जिला नियोजन कार्यालय, समाहरणालय परिसर लखीसराय में 18 सितंबर को रोजगार कैम्प-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने दी। उन्होंने बताया कि निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण पटना, उप निदेशक (नियोजन) भागलपुर प्रमंडल एवं सहायक निदेशक नियोजन, अवर प्रादेशिक नियोजनालय भागलपुर के निर्देशानुसार   read more

पेंटिंग प्रतियोगिता से दी गई मतदान जागरूकता की सीख
  • Post by Admin on Sep 11 2025

लखीसराय : लखीसराय विधानसभा क्षेत्र संख्या 168 में स्वीप कोषांग के तहत कुमार प्रोग्रेसिव विद्यालय परसावा रामगढ़ में गुरुवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के माध्यम से मतदाता शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बंदना पांडेय   read more

पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को दिलाई गई सुरक्षा की शपथ
  • Post by Admin on Sep 11 2025

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वावधान में संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से चल रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कुमार प्रोग्रेसिव विद्यालय, परसावा रामगढ़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं मिशन शक्त   read more

बड़हिया स्टेशन पर शुरू हुआ बलिया–सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव, यात्रियों में खुशी
  • Post by Admin on Sep 10 2025

लखीसराय : पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल के किऊल पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार से गाड़ी संख्या 13106 डाउन बलिया–सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव बड़हिया स्टेशन पर शुरू कर दिया गया। यह सुविधा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दी गई है। निर्धारित समय पर ट्रेन दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर बड़हिया स्टेशन पहुंची। इस मौके पर एपीओ/दानापुर, स्टेशन अधीक्षक बरहिया तथा आईपीएफ किऊल मौज   read more

फरार अभियुक्त के घर पर पुलिस ने चस्पा किया इस्तेहार
  • Post by Admin on Sep 10 2025

लखीसराय : तेतरहट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को फरार अभियुक्त चन्दन गोरे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना कांड संख्या 10/25 से जुड़े इस मामले में थाना प्रभारी एम.के. पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर इस्तेहार चस्पा किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार चन्दन गोरे पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिर   read more