लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,279 चीज़े में से 1,551-1,560 ।
एचआईवी/एड्स के प्रति युवाओं को जागरूक करने हेतु चलेगा दो माह का अभियान
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय: सदर अस्पताल के ऊपरी तल पर स्थित सभागार में शनिवार को एचआईवी/एड्स से संबंधित जिला स्तरीय कार्यकारी समूह की बैठक प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलने वाले सघन अभियान की सफलता के लिए विचार-विमर्श करना था, जिसका उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता लाना है। बैठक में सुदूरव   read more

सावन के चौथे सोमवारी पर स्काउट गाइड करेगा मंदिर में सेवा कार्य
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय : श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, अशोक धाम में सावन माह के पवित्र सोमवारी के अवसर पर भक्तों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए, जिला अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय ने स्काउट गाइड टीम के साथ एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को सहयोग प्रदान करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान, स्काउट गाइड के कैडेट्स को सरका   read more

9 लीटर महुआ शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय: जिले में नशा उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए उत्पाद पुलिस द्वारा लगातार धरपकड़ और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम से शनिवार तक हलसी थाना क्षेत्र के जलसार वार्ड 8 में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, एक शराबी को भी गिरफ्तार किया गया   read more

ड्रोन कैमरा के इस्तेमाल से महुआ भट्टी का उद्वेदन, 2 दिन में बड़ी सफलता
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय : जिले में उत्पाद पुलिस को ड्रोन कैमरे के इस्तेमाल से लगातार दूसरी बार बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को पीरीबाजार थाना क्षेत्र के लठिया कोडासी में ड्रोन के सहयोग से की गई छापामारी में 10,020 किलो जावा महुआ और 330 लीटर अवैध महुआ चूलाई शराब बरामद कर नष्ट किया गया था।  शुक्रवार को, लखीसराय थाना अंतर्गत चरोखरा में भी उत्पाद विभाग ने ड्रोन के सहारे छापामारी कर एक और बड़ी सफ   read more

सड़क सुरक्षा और वज्रपात से बचाव हेतु जागरूकता अभियान की शुरुआत, नुक्कड़ नाटक टीम रवाना
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय: जिला पदाधिकारी श्री रजनीकांत, भाo प्रo सेo द्वारा नुक्कड़ नाटक टीम को लखीसराय समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला जनसंपर्क कार्यालय लखीसराय और बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पटना की जन जागृति कला मंच द्वारा सड़क सुरक्षा और वज्रपात से बचाव के लिए मुख्य नाटक का मंचन किया जाएगा। यह जागरूकता अभियान 10 अगस्त 2024 से शुर   read more

विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर चार दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन संबंधित कानूनगो और अमीन के माध्यम से किया गया। अभियान के अंतिम दिन शनिवार को डुमरी, जैतपुर, गंगासराय, मनोहरपुर, पहाड़पुर आदि गांवों में ध्वनि विस्तारक यंत्र से युक्त वाहनों के माध्यम से भूमि सर्वेक्षण से संबंध   read more

10वीं राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 10 2024

लखीसराय: जिला समाहरणालय के समीप स्थित खेल भवन में रविवार को 10वीं राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी रजनीकांत द्वारा किया जाएगा।  एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य के 24 जिलों से लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। ग्रेपलिंग संघ के राज्य महासचिव सुबोध कुमार यादव के निर्देशन में प्रत   read more

राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 07 2024

लखीसराय: पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित संगठन पर्यावरण भारती ने राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठन के संस्थापक रामबिलास शाण्डिल्य ने बताया कि पर्यावरण भारती 2008 से ही पर्यावरण संरक्षण और समाज जागरूकता का कार्य कर रहा है।  श्री शाण्डिल्य ने कहा कि आज मानवता ग्लोबल वार्मिंग से चिंतित है, और वैश्विक तापमान लगातार बढ़ रहा ह   read more

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के लिए जागरूकता मार्च आयोजित, ट्रेनी नर्सों ने निकाली रैली
  • Post by Admin on Aug 07 2024

लखीसराय: रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के जीएनएम नर्सिंग स्कूल, नोनगढ़ की ट्रेनी नर्सों ने बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली का नेतृत्व ट्रेनिंग स्कूल की प्रभारी प्राचार्य पूजा कुमारी ने किया। जागरूकता रैली में "पानी पीओ छान के, मच्छरदानी लगाओ तान के, जन-जन का है एक ही नारा, फाइलेरिया मुक्त हो राज्य हमारा" जैसे नारो   read more

नियोजन-सह-मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन, 28 में से 10 अभ्यर्थियों का चयन
  • Post by Admin on Aug 07 2024

लखीसराय: बुधवार को जिला समाहरणालय परिसर में स्थित नियोजनालय कार्यालय के सभागार में श्रम संसाधन विभाग के निदेशालय, नियोजन बिहार के निर्देशानुसार एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 28 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से नवभारत फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि आशीष कुमार ने साक्षात्कार के माध्यम से 10 अभ्यर्थियों का   read more